

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में कई जिलों के जिला उपायुक्तों का तबादला किया गया है। इसी के दौरान बदले गए जालंधर के डीसी वरिन्दर कुमार शर्मा को लुधियाना का डी सी बनाया गया है वहीं जालंधर में नए डीसी घनश्याम ठोरी ने मंगलवार को जिले में अपना चार्ज संभाल लिया।

इस अवसर पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि मौजूदा समय में कोविड-19 से लड़ना ही सारे देश की प्राथमिकता है और इसी के तहत जिले में भी कोविड से बचाने के सभी तरह के उपाये किए जाएंगें। इससे पहले उनके स्वागत में नवनियुक्त डीसी घनश्याम ठोरी को गार्ड ऑप ऑनर दिया गया।

इससे पहले श्री ठोरी जिला संगरुर में बतौर डीसी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्री ठोरी 2010 बैच के आईएएस हैं और उनकी प्राथमिक शिक्षा राजस्थान के श्री गंगानगर ने हुई थी जिसके बाद वह गरैजुएश्न करने के लिए दिल्ली गए और उसके बाद एमबीए करने के लिए मुम्बई गए। घनश्याम ठोरी ने एमबीए के बाद तीन साल तक एक इंशोरेंस कंपनी में बतौर रीज़नल मार्केटिंग हैड काम किया और साथ ही आईएएस की तैयारी करते हुए 2010 में आईएएस ऑफिसर बने।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


