

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Jalandhar Robber gang arrested : पुलिस ने शहर में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस बीच लुटेरों का एक साथी भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। उनके पास से 15 मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान गुरशरण सिंह गोलू, सुनील कुमार शीलू और लवप्रीत सिंह लव के रूप में हुई है। ये तीनों वरियाणा के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से बोलैरो गाड़ी पीबी 08 ईजी 8147 बरामद करके 20 वारदातों को ट्रेस किया है।
Jalandhar Robber gang arrested : पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा सब्जी मंडी नागरा के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सफेद रंग की बोलैरो गाड़ी में सवार होकर मोबाइल बेचने के लिए शिव नगर फाटक के पास घूम रहे है। जिनके पास से तेजधार हथियार और छीने हुए मोबाइल बरामद हो सकते है। इस दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव नगर फाटक के पास नाकाबंदी की। नाकेबंदी को देखकर आरोपियों ने गाड़ी धीरे करके गाड़ी में से भागने की कोशिश की। इस दौरान भागते समय आरोपियों के चोटें भी लगी। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी अब तक 20 वारदातों को अंजाम दे चुके है।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


