

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : चाइना डोर का कहर जालंधर में जारी है। चाइना डोर हमले में फंसे 45 वर्षीय युवक हरप्रीत सिंह की आज चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया। जहां उसकी माैत हो गई। उक्त युवक 2 दिन पहले जब मोटरसाइकिल से आदमपुर से अपने गांव सरोबाद लौट रहा था तो अचानक सड़क पर इस युवक के गले को चाइना डोर ने काट दिया। जिससे हरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया था और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा था।
राहगीरों ने व्यक्ति को आदमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, जहां युवक जिंदगी की जंग हार गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


