

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jagannath Rath Yatra Jalandhar : तीर्थ जगन्नाथ सेवा सोसायटी, जालंधर द्वारा भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली इस विशाल रथ यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं, सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा, लंगर एवं भव्य स्वागत मंचों के माध्यम से अभिनंदन किया।
पटेल चौक में बैडमिंटन फ्रेंड्स ग्रुप एवं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की ओर से विशेष स्वागत मंच लगाया गया, जहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पैट्रन प्रदीप वर्मा ने मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति का स्वागत किया तथा सफल आयोजन के लिए तीर्थ जगन्नाथ सेवा सोसायटी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, अध्यक्ष अमन बग्गा, महासचिव जसविंदर सिंह आज़ाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेश शर्मा, मोहित सेकड़ी, नितिन कोड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
Jagannath Rath Yatra Jalandhar : बैडमिंटन फ्रेंड्स ग्रुप की ओर से वरुण गुप्ता, राकेश गुप्ता, हरीश गोयल, रोहित, राहुल, वरुण वर्मा, निखिल महेंदरू तथा कपूरथला से परिवार सहित पहुंचे पुनीत अग्रवाल ने मंच एवं लंगर सेवा का आयोजन कर श्रद्धालुओं की सेवा की।
इस अवसर पर जालंधर के मेयर विनीत धीर, जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से हलका इंचार्ज दिनेश ढाल, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी तथा आप नेता सौरव सेठ ने विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत की।

मेयर विनीत धीर ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने और उन्हें आध्यात्मिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि धार्मिक यात्राएं युवाओं का ध्यान भक्ति एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित करती हैं, जिससे वे नशे और अन्य कुरीतियों से दूर रहते हैं।
Jagannath Rath Yatra Jalandhar : पूर्व विधायक के.डी. भंडारी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा जैसे आयोजन नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं और ऐसे धार्मिक आयोजनों का निरंतर आयोजन होना चाहिए।

रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह पुष्पवर्षा, जयघोष और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


