

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News: अगर आपके घर में कोई छोटी बच्ची है तो उसी अकेले गली या बाजार भेजने वक्त पूरा एहतियात बरतें ताकि बच्ची सकुशल घर लाैट सके। दरअसल थाना रामां मंडी के अंतर्गत आते एकता नगर की 14 साल की एक बच्ची लापता हो गई है। बच्ची कंजक लेने के लिए घर से गई थी लेकिन वापस नहीं लाैटी। बच्ची के अपहरण की आशंका जताई जा रही है।
Crime News: बच्ची के पिता पिंटू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पिंटू व परिजनों ने आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ बच्ची जाती देखी गई। परिजनों ने शहरवासियों से अपील की है कि अगर किसी को बच्ची का सुराग मिले तो उन्हें जरूर सूचित करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


