

शिमला (उत्तम हिन्दू न्यूज)- Weather Alert In Himachal : उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल में भी माैसम का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर लैंडस्लाइडिंग हुई जिससे सैकड़ों सड़कें बाधित हो गईं। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के मानकपुर में ढेला पंचायत व दवनी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला पुल सुबह तेज बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में चार नेशनल हाईवे सहित 617 सड़कें बंद हैं। 1491 बिजली ट्रांसफार्मर व 265 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।
बुधवार को ऊना और मंडी जिला के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। 7 अगस्त को जिला सिरमौर में ही यलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 अगस्त को भी चार जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश मंडी में हुई है जहां पर 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. शिमला में मंगलवार को भी पूरा दिन बारिश का दौर जारी रहा। यहां शहर में पूरा दिन धुंध छाई रही।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


