

हिमाचल (वीकैंड रिपोर्ट) : Resignation Of 3 Mlas Accepted : लोकसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल के तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए है। 22 मार्च 2024 को तीन आजाद विधायकों ने इस्तीफा दिया था और अब तक मामला स्पीकर के पास लंबित था। विधानसभा स्पीकर कुलदीप पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में अब फिर से तीन सीटों पर उपचुनाव होंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्यता से तीन निर्दलीय विधायक ने इस्तीफा दे दिया था। तीन निर्दलीय विधायकों में नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा शामिल हैं।
Resignation Of 3 Mlas Accepted : क्या है पूरा मामला
दरअसल, हिमाचल प्रदेश में 27 फरवरी का राज्यसभा चुनाव हुए थे. इस दौरान निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था. इसके बाद हिमाचल के छह कांग्रेसी विधायकों ने भी भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया. वहीं, इसके बाद, व्हिप की उल्लंघना के बाद कांग्रेस के छह विधायकों की सदस्यता चली गई थी. बाद में ये सभी कांग्रेस भाजपा में चले गए थे. वहीं, निर्दलीय विधायकों ने भी इस्तीफा दे दे दिया था. लेकिन बीते 4 महीने से इस्तीफा मूंजर नहीं हुआ था. इस्तीफा मंजूर करवाने के लिए ये सभी निर्दलीय विधायक हाईकोर्ट भी पहुंचे थे. लेकिन अब इस्तीफा मंजूर हो गया है.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


