

शिमला (वीकैंड रिपोर्ट) – Himachal News : हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। भूस्खलन से कई इलाकों में सड़कें, बिजली व पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। राज्य में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक 317 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 360 बिजली ट्रांसफार्मर व 259 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा 174 सड़कें आपदा प्रभावित मंडी जिले में बंद हैं। बालीचौकी उपमंडल के कलवाड़ा गांव निवासी दिले राम का स्लेटपोश दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस मकान की धरातल वाली मंजिल में पशु बांधने की व्यवस्था थी।
दूसरी मंजिल में परिवार रह रहा था। भूस्खलन से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें दो गाय व पांच मुर्गे दबकर मर गए। इसके अलावा घर में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया है। परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


