

नैनीताल (वीकैंड रिपोर्ट) : Nainital Bus Accident : उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा होने की खबर है। इस हादसे में 7 लोगों की माैत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। 30 से ज्यादा यात्रियों से भरी स्कूल बस कालाढूंगी रोड पर नालनी में खाई में गिर गई। बस में सवार लोग हिसार (हरियाणा) से नैनीताल घूमने पहुंचे थे। 28 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
Nainital Bus Accident : एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्टेट डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। वे रस्सी के सहारे खाई में उतरे और घायलों का रेस्क्यू किया। साथ ही मृतकों के भी शव बाहर निकाले।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


