

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)-: Haryana Election… हरियाणा विधासभा चुनाव में आदमपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया है। बीजेपी के भव्य बिश्नोई आखिरी राउंड तक आते-आते चुनाव हार गए। कांग्रेस के चंद्रप्रकाश ने 1268 वोटों से जीत हासिल की। वहीं बीजेपी के भव्य बिश्नोई को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 64103 वोट मिले। जबकि विजयी उम्मीदवार चंद्र प्रकाश को 65371 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भूपेंद्र बेनीवाल को 1814 वोट मिले हैं।
Haryana Election… इनेलो प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 1869 वोट मिले। हरियाणा की 15वीं विधानसभा चुनावों के लिए पांच अक्तूबर को वोट डाले गए थे। आज यानी 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही इस सीट पर तीन उम्मीदवारों के बीच जबरदस्त मुकाबला दिख रहा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


