

दुबई (वीकैंड रिपोर्ट)-T20 World Cup…महिला टी20 विश्व के सेमीफाइनल का समीकरण दिलचस्प हो गया है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शारजाह में न्यूजीलैंड को हराकर महिला टी20 विश्व कप में अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। हर ग्रुप से केवल शीर्ष दो टीमों के पास ही सेमीफाइनल में प्रवेश करने का मौका है। मौजूदा समय में ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया दो मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। पाकिस्तान दूसरे, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। भारत चौथे और श्रीलंका पांचवें स्थान पर है।
T20 World Cup… अब ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है तो पाकिस्तान दूसरे नंबर पर, वहीं न्यूजीलैंड टॉप से सीधे तीसरे नंबर पर आ गया है, जबकि भारत चौथे पायदान पर है। इसके साथ ही अब भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल होती नजर आ रही है। भारत का मुकाबला आज बुधवार को श्रीलंका से है। भारतीय टीम को यदि सेमीफाइनल की होड़ में कायम रहना है तो उसे ना सिर्फ श्रीलंका को हराना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


