

हरियाणा (वीकेंड रिपोर्ट) Haryana Crime News : हांसी की भाटिया कॉलोनी में एक महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह जब महिला की मां घर की छत पर गई तो उसने वहा शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम और डीएसपी विनोद शंकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
एसपी का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की पहचान 35 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले 10 सालों से अपने पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। उसके पिता का भी दो महीने पहले निधन हो गया था। फिलहाल वह अपनी माँ के साथ रह रही थी।
Haryana Crime News : सुबह करीब 6:30 बजे जब उसकी मां उसे जगाने के लिए छत पर गई तो उसने देखा कि वहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


