

सिरसा (वीकैंड रिपोर्ट)- Accident in Haryana : सिरसा के गांव रूपावास के पास नोहर चोपटा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें गोगामेड़ी जा रहे पंजाब के 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 35 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को सिरसा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे की वजह ट्रैक्टर ट्रॉली के हुक की पिन निकलना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चोपटा थाना पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद सिरसा से एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
Accident in Haryana : पुलिस ने मृतकों व घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिरसा सिविल अस्पताल पहुंचाया। सभी श्रद्धालु पंजाब के पातड़ा मंडी से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में धोक लगाने के लिए जा रहे थे। हादसा इतना भयंकर था की घायलों की चीख पुकार सुनकर गांव रूपावास के लोग सकते में आ गए। ग्रामीण चीख-पुकार पुकार सुनकर घटनास्थल की और दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


