





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। जालंधर सराफा बाजार में मंगलवार को भी कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव नरम पड़ने से ग्राहकों के चेहरे खिल उठे हैं।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। सोमवार को यह कीमत 1,52,700 रुपये थी। यानी एक दिन में 2,100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं 22 कैरेट सोना 1,40,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोमवार को इसका भाव 1,42,010 रुपये था। इस तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में 1,950 रुपये की कमी आई है।
Gold-Silver Price : चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। मंगलवार को चांदी का भाव 2,28,800 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 2,31,500 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी 2,700 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल सोना और चांदी के दामों में आई इस गिरावट को खरीदारी के लिए अच्छा अवसर माना जा रहा है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


