





वृंदावन (वीकैंड रिपोर्ट)- Premanand Maharaj Disciple Death : वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान दीपक लोधी (30) के रूप में हुई है, जिन्होंने करीब दो वर्ष पहले संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी और उनका नाम रसिक दुलारी शरण रखा गया था। शुक्रवार सुबह वृंदावन स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटनास्थल से मिले कुछ अहम सुरागों ने पुलिस की जांच को नई दिशा दे दी है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10:25 बजे रसिक दुलारी शरण अपने कमरे से बाहर निकले। सीसीटीवी फुटेज में उनके कपड़ों पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वे तीसरी मंजिल से होते हुए चौथी मंजिल की छत पर पहुंचे। फुटेज के मुताबिक, कुछ समय तक छत पर बैठने और जमीन पर लेटने के बाद वे अचानक उठे और नीचे कूद गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कमरे से मिला ग्राइंडर, चोटों ने बढ़ाई रहस्य की परत
जांच के दौरान पुलिस को मृतक के कमरे से एक ग्राइंडर बरामद हुआ है। वहीं पोस्टमार्टम में उनके निजी अंगों पर चोट और कट के निशान मिलने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव मौत का मुख्य कारण माना जा रहा है। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये चोटें उन्हें कैसे लगीं और घटना से पहले उनके साथ क्या हुआ था।
Premanand Maharaj Disciple Death : मोबाइल डेटा और डिलीट चैट्स की जांच
पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि घटना से पहले कुछ फोटो, वीडियो और व्हाट्सएप चैट डिलीट किए गए हो सकते हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञ मोबाइल डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके। साथ ही घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किए गए हैं और आश्रम के सीसीटीवी डीवीआर को भी सील कर दिया गया है।
संत समाज ने उठाए सवाल
घटना के बाद वृंदावन के संत समाज में भी चर्चा तेज हो गई है। कई संतों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। महंत मोहिनी शरण महाराज ने सवाल उठाया कि इतनी गंभीर घटना के बाद आश्रम प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान क्यों जारी नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित पहलुओं सहित हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
View this post on Instagram
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


