

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Famous folk singer health deteriorated… बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका व पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा को तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स सूत्रों ने कहा है फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। कहा जा रहा है कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. लेकिन आज सुबह शारदा सिन्हा की तबीयत थोड़ी ज्यादा खराब हो गई। आपको बता दें कि हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था।
Famous folk singer health deteriorated… बिहार की लोक-गायिका शारदा सिन्हा छठ के गानों के लिए मशहूर हैं। पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी। आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनको इमराजेंसी वार्ड में लाया गया.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


