

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Kavita Choudhary Death : ‘उड़ान’ फेम अभिनेत्री कविता चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. एक्ट्रेस ‘उड़ान’ सीरियल में IPS अफसर कल्याणी सिंह का रोल निभाकर घर-घर पॉपुलर हो गई थीं. वे 67 साल की थीं. वहीं एक्ट्रेस के निधन की खबर से फैंस सदमे में पहुंच गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं. उनका अंतिम संस्कार अमृतसर में किया गया। कविता चौधरी का जन्म अमृतसर में ही हुआ था और जिंदगी का अंतिम समय भी यहीं गुजारने के लिए उन्होंने मन्नावाला में 2018 में एक घर खरीदा था।
Kavita Choudhary Death : ‘उड़ान’ 1989 में टेलीकास्ट हुआ था और शो में कविता ने आईपीएस अधिकारी कल्याणी सिंह की भूमिका निभाई थी। उन्होंने शो का लेखन और निर्देशन भी किया था। ये शो उनकी बहन कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन पर आधारित था, जो किरण बेदी के बाद दूसरी आईपीएस अधिकारी बनी थीं। उस समय, कविता अपने शो उडान के जरिये महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई थीं क्योंकि फिल्मों और टेलीविजन में महिला आईपीएस अधिकारियों का ज्यादा प्रतिनिधित्व नहीं था। बाद में अपने करियर में कविता ने ‘योर ऑनर’ और ‘आईपीएस डायरीज़’ जैसे शो का निर्माण किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


