
चंडीगढ़, 2 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Badshah SAGO Restaurant Sealed Chandigarh : चंडीगढ़ यूटी प्रशासन ने मंगलवार को सेक्टर-26 स्थित मशहूर गायक और रैपर बादशाह के चर्चित SAGO रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। एस्टेट ऑफिस के इंफोर्समेंट विंग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट परिसर को बंद कर दिया और मुख्य प्रवेश द्वार पर ताले लगा दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट की इमारत में कथित तौर पर बिल्डिंग नियमों और प्रशासनिक दिशानिर्देशों के उल्लंघन की शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया। एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण, नियमों के उल्लंघन और बिना अनुमति किए गए बदलावों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत SAGO रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई की गई है।
Badshah SAGO Restaurant Sealed Chandigarh : हालांकि प्रशासन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि रेस्टोरेंट में किस प्रकार के निर्माण या नियमों का उल्लंघन पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद शहर के कारोबारी और होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली किसी भी व्यावसायिक इकाई के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


