

अंबाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmer Dies of Heart Attack : किसानों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान शूंभू बॉर्डर पर एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के अंबाला के पास शंभू सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों में से एक 63 साल के ज्ञान सिंह को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ज्ञान सिंह ने सुबह छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पंजाब के राजपुरा में सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पटियाला के राजेन्द्र अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Farmer Dies of Heart Attack : बुजुर्ग किसान पंजाब के गुरुदासपुर जिले से थे और किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होने के लिए दो दिन पहले शंभू सीमा पहुंचे थे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


