नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में मुनमुन दत्ता और राज अनादकट, जिन्होंने शो में क्रमशः बबीता अय्यर और टिपेंद्र जेठालाल गड़ा उर्फ टप्पू का किरदार निभाया था, ने एक दूसरे संग सगाई कर ली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने हाल ही में एक प्राइवेट फंक्शन में सगाई कर ली है।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सह-कलाकारों ने वडोदरा (गुजरात) में एक करीबी समारोह में अपने परिवारों की उपस्थिति में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. एक सूत्र ने बताया, ”सगाई कुछ दिन पहले ही हुई थी। जाहिर तौर पर दोनों ने वडोदरा (गुजरात) में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वे फंक्शन में भी मौजूद थे। इसमें आगे कहा गया, ”जब से राज तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल हुए हैं तब से वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं… यह बहुत स्पष्ट था। सेट पर सभी को इसके बारे में पता था।” दरअसल, कुछ लोगों को यकीन था कि मुनमुन और राज आखिरकार शादी कर लेंगे। इसलिए, यह चौंकाने वाली बात नहीं है कि वे अब सगाई कर रहे हैं। इधर फैंस कह रहे हैं कि अब जेठालाल का क्या होगा। बता दें कि मुनमुन और राज ने अभी तक अपनी सगाई के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।