

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Famous actress gets death threat… कलाकारों को जान से मारने की धमकी देने का सिलसिला जारी है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। एक्ट्रेस को ये धमकी कॉल पर दी गई है, साथ ही उनके साथ गाली-गलौज करते हुए 50 लाख रुपये की मांग की है। अपनी मांग को पूरा करने के लिए अक्षरा सिंह को महज 2 दिन का वक्त दिया गया है। अक्षरा ने दानापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस जिस नंबर से कॉल आया था, अब उसकी जांच में जुट गई है। अक्षरा सिंह ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि देर रात करीब 12.20 या 12.21 पर उन्हें दो अलग-अलग नंबर से फोन आया। एक्ट्रेस ने जैसे ही फोन उठाया सामने से उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


