

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Dispute in Congress over Dalbir Goldie… पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग के लिए चुनाव प्रचार करने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता दलबीर गोल्डी को लेकर कांग्रेस में विवाद शुरू हो गया है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कोई व्यक्ति जिसके लिए भी चुनाव प्रचार करता रहे लेकिन उनकी मर्जी के बिना उसे कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह खुद पार्टी की अहम पोजीशन पर हैं। गद्दारों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने साथ ही पूर्व कांग्रेसी नेता राजकुमार चब्बेवाल का नाम लेकर कहा कि उनकी पार्टी में वापसी नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि दलबीर गोल्डी ने हाल ही में कहा था कांग्रेस को छोड़ना उनकी गलती थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


