

नोएडा (वीकैंड रिपोर्ट) : Elvish Yadav Case : नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने बिग बास विजेता एल्विश यादव से तीन घंटे पूछताछ की। एल्विश यादव देर रात नोएडा पुलिस के पास पहुंचा था। मंगलवार को ही नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। एल्विश से रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में पूछताछ हुई।
Elvish Yadav Case : एल्विश के विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट को बारीकी से खंगाला जा रहा है। नोएडा पुलिस दीपावली के आसपास मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। मामले को लेकर कमिश्नरेट के शीर्ष अधिकारियों ने सोमवार रात दो बजे तक बैठक की। इसके बाद जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस की कुल सात टीमें मामले की जांच में लगाई गई हैं। इनमें सर्विलांस और मैनुअल टीम भी शामिल है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


