

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Babita Phogat revelations…पहलवान से नेता बनीं बबीता फोगाट ने हाल ही में फिल्म ‘दंगल’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बबीता फोगाट ( BJP Leader Babita Phogat) ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि ‘दंगल’ फिल्म ने दुनियाभर में करीब 2000 करोड़ रुपए की कमाई की थी लेकिन उनके परिवार को केवल एक करोड़ रुपए मिले थे। आपको बता दें कि आमिर खान ने फिल्म में एक्टिंग के साथ साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है।
Babita Phogat revelations.. .बबीता फोगाट ने बुधवार 23 अक्टूबर की सुबह एक्स पोस्ट करते हुए साक्षी मलिक पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “खुद के किरदार से जगमगाओ, उधार की रोशनी कब तक चलेगी। किसी को विधानसभा मिला, किसी को मिला पद, दीदी तुमको कुछ ना मिला हम समझ सकते हैं तुम्हारा दर्द। किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई।”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


