

बेंगलुरू (वीकैंड रिपोर्ट) : Kundra Johnny Death : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता कुंद्रा जॉनी का 71 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। 1991 की फिल्म गॉडफादर में काम कर चुके अभिनेता के निधन से फैंस में शोक की लहर है।
Kundra Johnny Death : एफईएफकेए डायरेक्टर्स यूनियन ने एक फेसबुक पोस्ट में कुंद्रा जॉनी की मौत को कंफर्म करते हुए कहा कि मंगलवार शाम को दिल का दौरा पड़ने के बाद कुंद्रा जॉनी को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका। कुंद्रा जॉनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1979 में फिल्म ‘नित्य वसंतम’ से की थी। मलयालम सिनेमा में कुंद्रा जॉनी नेगेटिव किरदारों के कारण काफी लोकप्रिय रहे। उन्होंने तमिल भाषा में भी काफी फिल्में कीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


