

नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) : मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम रुबीना दिलैक इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कुछ दिन पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं. एक हफ्ते पहले उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया था कि वह 70% ठीक हो चुकी हैं. अब उन्होंने अपनी कोविड रिकवरी जर्नी की एक झलक दिखाई है.
इस महीने की शुरूआत में बिग बॉस एक्ट्र रुबीना दिलैक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं. अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं. कुछ समय पहले उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया था कि वह फैंस की दुआओं से 70% ठीक हो चुकी हैं. आखिर उन्होंने कोरोना महामारी को मात दी.
वह अपने परिवार का शुक्रिया करती नजर आ रही हैं. बात करते-करते वह काफी इमोशनल भी हो गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक रैपिड एंटीजेन टेस्ट करवा रही हैं, जिसका रिजल्ट आने पर वह काफी खुश हो जाती हैं. वह कहती हैं- ‘पॉजिटिव? पॉजिटिव? हां, एक महीने के बाद. मैं प्लाज्मा डोनेट करूंगी.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


