

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Rain in Delhi : देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। इस बारिश के कारण यातायात की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। दिल्ली-NCR में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है। बुधवार को खराब मौसम के कारण 6 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। 4 फ्लाइट जयपुर भेजी गईं और 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गईं। कुछ के रूट में बदलाव किया। कुछ उड़ानों में देरी भी हुई। गुरुग्राम में बुधवार शाम 90 मिनट में 103 mm बारिश हुई। बीते 12 घंटे में 133 mm बारिश दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग (weather forecast) के अनुसार अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। दो दिनों तक तेज बारिश की स्थिति भी बन सकती है। इसके साथ ही तापमान में भी मामूली उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इस समय मानसूनी सिस्टम के कारण बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। इसके चलते बारिश का सिलसिला चल रहा है।
आज हिमाचल प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है, वहीं चंबा और कांगड़ा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के शेष जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


