

छत्तीसगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर द्वारा जशपुर के बगीचा और सन्ना ब्लॉक के पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं राजस्व अधिकारियों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस बाबत अधिकारियों ने बगीचा एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इनका आरोप है कि कलेक्टर को गिफ्ट दिए जाने के नाम पर सभी कर्मचारियों अधिकारियों से एसडीएम 77 हजार रुपए जमा करने को कह रही थी। जिसके लिए मना करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
जब नायब तहसीलदार ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो एसडीएम ने उन्हें मीटिंग से बाहर निकाल दिया। इस मामले में कलेक्टर महादेव कावरे ने बताया कि डाक के माध्यम से उनके पास शिकायत पहुँची है। शिकायतों की जाँच की जाएगी। प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि उनके पास शिकायत अभी तक नहीं आयी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


