

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-Murder of friend… आरके पुरम इलाके में सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्प्लेक्स के सीनियर सर्वेयर की हत्या का मामले सामने आया है। सर्वेयर की हत्या कर शव को सरकारी फ्लैट के आंगन में दफना दिया गया, फिर फर्श सीमेंट से पक्का करवा दिया। पुलिस ने आरोपी क्लर्क अनीस को गिरफ्तार कर लिया है।
Murder of friend…आरोपी का कहना है कि मृतक 42 साल का महेश कुमार उसकी प्रेमिका पर बुरी नजर रखता था। इसके अलावा उसके 9 लाख रुपए भी नही चुका रहा था, इसलिए वो 28 अगस्त को ऑफिस से छुट्टी लेने के बाद लाजपत नगर और साउथ एक्स की मार्केट गया। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महेश कुमार(42) झज्जर (हरियाणा) के मूल निवासी थे। वहीं से रोज कार्यालय आते-जाते थे। वह 28 अगस्त को अचानक गायब हो गए। महेश के भाई मुनेश ने आरके पुरम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और जांच के दौरान पुलिस टीम को महेश कुमार के सहकर्मी क्लर्क अनीस पर संदेह हुआ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


