सरकार इस बिल को आज ही राज्यसभा में पेश कर सकती है। संसद का यह सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। PM Narendra Modi ने हाल ही में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले की घोषणा थी और इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन तीनों कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी थी। इसके अलावा सरकार इस पूरे सत्र में करीब 30 विधेयक पेश करने जा रही है जिनमें क्रिप्टोकरंसी, बिजली, पेंशन, वित्तीय सुधार और बैंकिंग कानून से संबंधित विधेयक शामिल हैं।
Farm Laws Repeal Bill : लोकसभा को आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक, 2021 पारित हुआ। लोकसभा में कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury ने सदन में विधेयक पर चर्चा की मांग की थी। संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होते ही लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया।
इसकी वजह से लोकसभा को दोपहर 12 बजे और राज्यसभा को दोपहर 12:19 बजे तक के लिए स्थ्गित कर दिया गया है।Rakesh Tikait ने कहा है कि तीन मामलों का समाधान हो गया है अभी 1 मामला बाकी है। 1 साल में जो नुकसान हुआ है उस पर सरकार बैठ कर बात करे, समाधान निकल जाएगा। सरकार धोखे में रख कर, जालसाज़ी के साथ ग़लत बयानबाजी करके मामले को निपटाना चाहती है, तो उससे ये मामला खत्म नहीं होगा।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-