

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Bomb threat to Delhi school : देश की राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में ‘बम की धमकी’ से हड़कंप मच गया जिसके बाद एहतियातन स्कूल कैंपस को खाली करा दिया गया। आरके पुरम स्थित इस स्कूल को बम से उड़ाने को लेकर धमकी भरा ई-मेल आया है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
Bomb threat to Delhi school : मौके पर बम स्क्वाड, अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची है। बम निरोधक दस्ता द्वारा स्कूल परिसर की तलाशी ली गई। ईमेल कल आया था। आज सुबह उसे देखने के बाद सुबह 8.25 पर स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस को कॉल की गई थी। ईमेल में यह बताया गया था कि प्रधानाचार्य कक्ष के आसपास बम रखा गया है। सुबह मिली बम का धमकी के बाद घंटों चली तलाशी में कुछ नहीं मिला तो इसे झूठा करार दिया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


