Weekly Horoscope 5 February to 11 February 2023
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ संभावनाओं के लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अचानक कहीं बड़ा धन लाभ हो सकता है। करियर-कारोबार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय में आशानुकूल प्रगति देखने को मिलेगी लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें और दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। इस दौरान किसी विद्वान व्यक्ति के साथ संबंध बनेंगे और भविष्य में उसकी मदद से किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। महिलाओं की धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सप्ताह के अंत तक किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी कदम सोच-विचार कर ही उठाना चाहिए, अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का ज्यादा बोझ बना रहेगा, जिसके चलते आप न तो अपने आपको और न ही अपने घर-परिवार को समय दे पाएंगे। खास बात यह कि बिजी शेड्यूल के बीच इष्ट-मित्रों का भी सहयोग कम मिल पाएगा। ऐसे में आपको अपने काम को समय से निबटाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना ही पड़ेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को विवाद की जगह संवाद से दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में भले ही कुछेक कठिनाई आए लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको चीजें अपने हक में होती नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा में आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। अपने क्षेत्र से बाहर काम करने वालों और कमीशन एवं टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालो को मानसिक तनाव व बेचैनी बनी रहेगी। उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। प्ताह के अंत में लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की उपासना करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह उन्हें किसी भी दिशा में कोई कदम बढ़ाने या कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों या वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर लेना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में बनते कामों में बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के आजीविका के साधन बाधित हो सकते हैं तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान व्यर्थ की चीजों के लिए भागदौड़ करने में समय खर्च होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि शरीर को कष्ट या फिर कहें चोटादि का भय बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें।
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और उनकी चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाली है। इस दौरान उनकी पदोन्नति एवं धन लाभ के योग बनेंगे। उच्चाधिकारी से सम्पर्क बढ़ेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनें और संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य में किसी नए कार्य की योजना बनेगी। घर-परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से खुशियों का आगमन होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आएगा। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रही थीं तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से सम्पर्क होगा, जिसकी मदद से धन लाभ व प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।