

माछीवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट)- Child Murdered In Ludhiana : माछीवाड़ा के बलीबेग बस्ती में एक किसान ने 4 साल के बच्चे की हत्या कर दी। मृत बच्चे की पहचान अंशु कुमार के रूप में हुई है। मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि आरोपी बाबु लाल बलीबेग बस्ती के पास ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। इस बस्ती के बच्चे प्रतिदिन उसके खेत में खेलने व पतंग उड़ाने जाते थे। बीते दिन भी बच्चे उसके खेतों में खेलने चले गए तो बाबु लाल ने गुस्से में अंशु को पकड़ लिया और गटर में फैंक दिया। जब तक बच्चे को बाहर निकाला गया, तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : Delhi Kanjhawala Case : कंझावला मामलाः पुलिस ने छठवें आरोपी को किया गिरफ्तार
Child Murdered In Ludhiana : यहां के निवासियों ने बताया कि बाबु लाल अक्सर बच्चों के परिजनों को धमकी देता था कि अगर उन्होंने उसके खेतों में आना बंद नहीं किया तो वह उन्हें मार डालेगा। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाऔर किसान बाबु लाल के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया है।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


