

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): कपिल शर्मा के मुंबई स्थित अपार्टमेंट में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। हालांकि, घर खाली था और इस हादसे में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। कपिल का ओशिवारा अपार्टमेंट चौथी मंजिल पर है।
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आग रसोई से लगी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ। कपिल के घर में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि कपिल शर्मा इस घर में नहीं रहते हैं। वो पास ही एक दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट हो चुके हैं। उनका ये घर फिलहाल खाली बताया जा रहा है।
वर्क फ्रंट पर कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी प्रोग्राम द कपिल शर्मा शो में नजर आ रहे हैं। शो को अब तक अच्छी सफलता मिली है और इसे पसंद किया गया। लेकिन बीते दिनों शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली। शो का प्रोडेक्शन सलमान खान ने किया है। सलमान अपने पिता सलीम खान और भाइयों के साथ शो में दस्तक भी दे चुके हैं। उस एपिसोड को काफी पसंद किया गया था।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

