

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Weather Update: पंजाब से लेकर अन्य राज्यों में दिनों-दिन तापमान बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है की कल यानि बुधवार को 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया हैं। तापमान सामन्य से 6 डिग्री ज्यादा था । जितना हो सके घर से बाहर न निकलने अगर आप घर से बाहर निकलते है तो अपनी वाटर बोतल साथ लेकर ही निकले।

इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है की आने वाले कुछ दिनों में 44 से 45 डिग्री तक तापमान जा सकता हैं। मई में भी अधिकतम तापमान ने अपना रिकॉर्ड बनाया था । हीट वेप्स के हालात बन रहे हैं। इसके साथ ही बताया गया है की बारिश के आसार 14 से 15 जून को बन रहा है परन्तु गर्मी से निजात नहीं मिलेगी राहत तब मिल सकती है जब तेज हवाओं के साथ बारिश हो। बारिश के आसार पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा में बन रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


