कुपवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट) : Jammu Kashmir Encounter : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। ये दोनों आतंकी घुसपैठिए थे और सीमा के उस पार से सीमा के इस पार घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। Jammu Kashmir Encounter : इसके बाद इन्हें रुकने की आवाज लगाई गई लेकिन ये रुके नहीं। संदिग्ध गतिविधियों के चलते सेना को कार्रवाई करनी पड़ी। इस कार्रवाई में दोनों घुसपैठिए मारे गए। इसके बाद…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Upcoming Smartphones Series : अगर आप नया फोन लेने की कोशिश में हैं और आईफोन नहीं लेना चाहता तो आपके लिए अच्छी खबर है। Google Pixel 8 Series लॉन्च होने वाला है, इस अपकमिंग सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स Pixel 8 और Pixel 8 Pro को उतारा जाएगा। इस सीरीज को 4 अक्टूबर को उतारा जाएगा। इस बार पिक्सल 7 सीरीज की तुलना में पिक्सल 8 सीरीज की कीमत 100 डॉलर (लगभग 8317 रुपये) ज्यादा हो सकती है। Upcoming Smartphones Series : इस बात के संकेत हैं कि पिक्सल 8 को 699 डॉलर (लगभग 58141…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Archana Gaitam Assaulted : अभिनेत्री अर्चना गाैतम के साथ कांग्रेस कार्यालय के बाहर मारपीट की खबर सामने आई है। अर्चना बिग बॉस 16 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में इस एक्ट्रेस के साथ कांग्रेस दफ्तर के बाहर मारपीट की गई। अर्चना 29 सितंबर को वह अपने पिता के नई दिल्ली में अखिल भारतीय कमेटी के दफ्तर पहुची थीं, जहां उन्हें दफ्तर में जाने की अनुमति नहीं दी गई, बल्कि उल्टा उनके साथ बदसलूकी की गई है। Archana Gaitam Assaulted : अर्चना गौतम से बदजुबानी के अलावा उनके बाल…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Anushka Sharma Pregnant : क्रिकेट और मीडिया जगत से अहम खबर सामने आई है। अनुष्का शर्मा और प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट कोहली के घर से एक खुशखबरी आ रही है। दोनों जल्द ही अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा और उनके पति प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट कोहली सबसे प्यारे सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से माता-पिता बन सकते है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे संकेत हैं कि दंपति अपने दूसरे बच्चे के आगमन की उम्मीद कर…
लंदन (वीकैंड रिपोर्ट) : Actions Of Khalistan Supporters : ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को खालिस्तानी चरमपंथियों ने स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया है। इस कथित वीडियो के सामने आने के बाद भारत ने इस मुद्दे को उठाया है। घटना को लेकर जारी वीडियो में खालिस्तानी समर्थक दोराईस्वामी को ग्लासगो के एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोकता दिख रहा है। इस कथित वीडियो में पार्किंग क्षेत्र में उच्चायुक्त की कार के पास दो लोगों दिख रहे हैं। उनमें से एक को कार का दरवाज़ा खोलने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।…
जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Jaipur Bike Accident : यहां सुभाष चौक पर दुर्घटना के बाद हुई मारपीट के बाद युवक की हत्या का मामला पूरी तरह से गरमा गया है। मृत युवक के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। , मामले को तूल पकड़ते देख राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। मृतक का नाम इकबाल है। Jaipur Bike…
बीजिंग (वीकैंड रिपोर्ट) : Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज मिश्रित युगल टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने स्वर्ण पदक जीता है। शुरुआती सेट 6-2 से हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की। उन्होंने सुपर टाई-ब्रेक 10-4 से जीता। रोहन बोपन्ना अब दो बार के एशियाई खेल चैंपियन हैं। उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ पुरुष युगल जीता और अब ऋतुजा भोसले के साथ मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की जोड़ी को 2-6, 6-3, [10-4] से हराने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : October Bank Holidays : भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्टूबर 2023 महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने में बैंक कुल 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, कई छुट्टियां कुछ प्रदेशों में ही लागू होंगी। इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। अक्टूबर महीने में भी एक के बाद कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें बैंकों में काम-काज नहीं होगा। अक्टूबर में गांधी जयंती, दुर्गा पूजा से लेकर दशहरा के मौके पर आरबीआई ने बैंक हॉलिडे घोषित किया है। October…
धर्म (वीकैंड रिपोर्ट) : October Festival List 2023 : अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में दशहरा से लेकर शरद पूर्णिमा तक सभी बड़े त्योहार आने वाले हैं। इस माह में कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार अक्तूबर में शारदीय नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, दशहरा, इंदिरा एकादशी, सर्व पितृ अमावस्या, शरद पूर्णिमा जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। तो चलिए जानते हैं अक्तूबर 2023 में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट- October Festival List 2023 : व्रत और त्योहार 1 अक्तूबर दिन रविवार, पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध 2 अक्तूबर दिन सोमवार, महात्मा गांधी जयंती,…
ऊना (वीकैंड रिपोर्ट) : Asuj Navratri Mela : छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में इस वर्ष 15 से 23 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम अंब विवेक महाजन ने शुक्रवार को मेले की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा उनकी सहायता के लिए चार अन्य पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। एसएमओ मेले में चिकित्सा अधिकारी के रूप में तैनात होंगे। उन्होंने बताया…
