नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Vijayakanth Death : अभिनेता-राजनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत का निधन हो गया है। विजयकांत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती थे, वहीं पर 71 साल की उम्र में आज उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को डीएमडीके ने कहा कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी ने कहा था कि विजयकांत “स्वस्थ” हैं और परीक्षण के बाद घर लौट आएंगे। हालाँकि, आज पार्टी ने कहा कि उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Seven Day of NSS Camp : हंसराज महिला महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के सुयोग्य दिशा-निर्देश में चल रहे एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष कैंप के समापन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमनदीप सिंह, फिजिकल एजुकेशन विभागाध्यक्ष, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर व डायरेक्टर यूथ वैलफेयर मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गिलां गांव की सरपंच बलविंदर कौर उपस्थित रहे। नवरुप, डीन यूथ वैलफेयर और एन.एस.एस. एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया ने मुख्यातिथियों का ग्रीन प्लांटर और फुलकारी भेंट कर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Transfer of police officers : पंजाब सरकार द्वारा लगातार तबादलों का दौर जारी है। फेरबदल करते हुए 86 पुलिस इंस्पैक्टरों के तबादले किए हैं, जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला के एस.एच.ओ. सहित कई अधिकारी शामिल हैं। देखें लिस्ट-
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : SMAM Scheme : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) जसबीर सिंह के नेतृत्व में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति ने बुधवार को समैम योजना के तहत विभिन्न कृषि मशीनों के लिए प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार की। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर दी गई तिथि तक 1729 किसानों ने विभिन्न श्रेणियों में आवेदन किया था, जिनमें से सफल लाभार्थियों का कंप्यूटर से चुनाव किया गया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि योजना के तहत जनरल वर्ग को 40 प्रतिशत, एस.सी. महिला…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : DC provided health facilities : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह ने बुधवार को जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक के दौरान जिले के लोगों को प्रदान की जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिले में चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं/कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को निर्बाध सेवाएं प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने को प्राथमिकता दे रही…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Action Against Fake Travel Agents : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बुधवार को कहा कि फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाया जा सके । यहां जिला प्रशासकीय परिसर में ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर नकेल कसने के लिए वचनबद्ध है और किसी को भी लोगों को लूटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सोशल साइट्स पर फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा किए जा रहे…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Robbery in Jalandhar : जालंधर में चोरी और लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। दो दिन पहले गुलाबदेवी रोड पर हुई पहली वारदात का मामला सुलझ नहीं सका था कि आज एक और लूट का मामला सामने आया है। जहां दातर के बल पर तीन लुटेरों ने “एक्टिव” पर एक आदमी को लूट लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक लुटेरा एक आदमी को दातर दिखाता रहा है जबकि दूसरा उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल रहा है। लुटेरों ने पहले पीड़ित को फोन का पासवर्ड बताने के लिए…
Today Horoscope for 28 December 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी नए काम के सिलसिले में आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी से धन उधार ना लें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपके घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Vivah Muhurat 2024 : कुछ ही दिनों में साल 2023 बीतने वाला है और नया साल 2024 शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में विवाह का मुहूर्त और तिथियां देखकर तय की जाती है ताकि वर-वधु का दांपत्य जीवन शुभ और मंगलमयी हो। शुभ मुहूर्त में की गई शादियों से नए दंपत्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि शादी यदि शुभ मुहूर्त और ज्योतिष के नियमों को ध्यान में रखते हुए की जाती है तो जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है। इस आने वाले साल 2024 के सभी शादी मुहूर्त और तिथियों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): New Year Celebration Planning : नए जोश और नई उम्मीदों के साथ नया साल दस्तक देने के लिए तैयार है। बहुत से लोग नए साल की पार्टी का प्लान अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और अपने रिश्तेदारों के साथ करते हैं। कुछ लोग तो नए साल में क्लब और रेस्टोरेंट में जाकर पार्टी को अटेंड करते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। वहीं कुछ लोग अपने घर पर ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन करते हैं। अगर आप भी अपने घर पर न्यू ईयर पार्टी को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं,…
