Author: Vandna Verma

अमेरिका (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjabi Woman Arrested USA : अमेरिका में भारतीय मूल की 60 वर्षीय महिला को ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के अंतिम चरण के दौरान हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। हिरासत में ली गई महिला पंजाब की रहने वाली हैं और बीते करीब 30 वर्षों से अमेरिका में रह रही थीं। यह कार्रवाई अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा की गई, जिससे वहां के पंजाबी समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक बबलजीत कौर उर्फ बबली वर्ष 1994 से अमेरिका में रह रही हैं। उन्हें अपने लंबित ग्रीन कार्ड आवेदन से जुड़े बायोमेट्रिक स्कैन अपॉइंटमेंट…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है और अब मौसम विभाग ने ठंड, घनी धुंध और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, राज्य में 18 से 20 दिसंबर तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 18 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 19 और 20 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, संगरूर और पटियाला शामिल…

Read More

कोच्चि (वीकैंड रिपोर्ट)- Cochin International Airport : एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के साथ तकनीकी गड़बड़ी के चलते हादसे जैसी स्थिति बन गई, लेकिन समय पर लैंडिंग ने बड़ा हादसा टाल दिया। जेद्दा से कोझिकोड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस (Flight IX 398) को गुरुवार सुबह कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में लगभग 160 यात्री सवार थे, जिससे लैंडिंग के दौरान हड़कंप मच गया। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने बयान में कहा कि दाहिने मेन लैंडिंग गियर और टायर फेल होने के कारण विमान को कोच्चि डायवर्ट किया गया। फ्लाइट को सुबह 9.07 बजे पूरी सावधानी और एहतियात के साथ उतारा गया।…

Read More

Today Horoscope for 19 Dec 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी और बिजनेस से जुड़े नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। घर-परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है और बाजार में पैसा फंसने की आशंका भी रहेगी, इसलिए सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- UP School Timing Changed : उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। सुबह और शाम के समय कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। अब नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सरकारी, सहायता…

Read More

मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Bus Accident in Mohali : मोहाली के कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी दो स्कूल बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई और इलाके में हड़कंप फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कूल बस कुराली की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बस रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान दोनों बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दोनों बसों के ड्राइवरों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया…

Read More

ढाका (वीकैंड रिपोर्ट)- Bangladesh Crisis : बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में प्रस्तावित आम चुनाव और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच शेख हसीना के बेटे और उनके राजनीतिक सलाहकार सजेब वाजेद जॉय ने अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार देश को इस्लामिक शासन की ओर धकेल रही है, जिससे भारत की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। एक इंटरव्यू में 54 वर्षीय सजेब वाजेद जॉय ने आरोप लगाया…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Delhi Air Pollution : दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। गुरुवार से राजधानी में ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नियम लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत जिन वाहनों के पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें ईंधन नहीं मिलेगा। साथ ही, दिल्ली में बाहर से आने वाली केवल बीएस-6 मानक वाली गाड़ियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकों पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा, क्योंकि ग्रैप (GRAP) के तहत निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है और नियमों…

Read More

हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- School uniform bullying : हैदराबाद के चंदा नगर इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र प्रशांत ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रशांत स्कूल में अपने सहपाठियों द्वारा की जा रही कथित प्रताड़ना से मानसिक रूप से बेहद परेशान था। जांच में सामने आया है कि क्लासमेट्स उसे स्कूल यूनिफॉर्म सही तरीके से न पहनने को लेकर बार-बार चिढ़ाते थे, जिससे वह गहरे तनाव में चला गया था। घटना के दिन जब प्रशांत स्कूल से घर लौटा, तो उसने न तो कपड़े बदले और…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Railways baggage rules : ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। अब रेल यात्रा के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। रेलवे ने साफ कर दिया है कि बैगेज नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे हवाई यात्राओं में होता है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी के लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों से शुल्क लिया जाएगा।…

Read More