जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab weather update : नए साल की शुरुआत के साथ पंजाब में ठंड का प्रकोप और तेज हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा चेतावनी के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में घना कोहरा और शीत लहर जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD ने 2 से 5 जनवरी 2026 तक पंजाब के लिए जिला-वार मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 और 3 जनवरी को कोहरे का असर सबसे ज्यादा रहेगा।…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- CBSE Board Exam 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने प्रशासनिक कारणों से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। सीबीएसई के अनुसार, 3 मार्च 2026 को प्रस्तावित दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च 2026 को आयोजित होगी, जबकि कक्षा 12वीं की स्थगित परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को कराई जाएगी। छात्र नई डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Bangladesh violence : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना शरीयतपुर जिले से सामने आई है, जहां कथित तौर पर उग्र भीड़ ने एक हिंदू व्यक्ति पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस घटना में 50 वर्षीय खोकोन दास की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खोकोन दास घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों की भीड़ ने उन्हें रोक लिया। पहले उन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया, फिर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Bharat Taxi launch : नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही दिल्लीवासियों को केंद्र सरकार की ओर से एक खास सौगात मिली है। राजधानी में देश की पहली सरकारी सहायता प्राप्त और बिना कमीशन वाली कैब सेवा ‘भारत टैक्सी (Bharat Taxi)’ की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है। यह एक स्वदेशी कोऑपरेटिव प्लेटफॉर्म है, जिसे ओला और ऊबर जैसी निजी कैब सेवाओं के विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। भारत टैक्सी पूरी तरह ऐप-आधारित सेवा है, जिसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यात्री गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से ‘Bharat Taxi Rider App’ डाउनलोड कर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- LPG price hike : सरकार ने नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ने की संभावना है। नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1691.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले यह 1580.50 रुपये था। कोलकाता में कीमत बढ़कर 1795 रुपये हो गई है, और मुंबई में यह 1642.50 रुपये पर उपलब्ध होगा। LPG price hike : हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Vande Bharat Sleeper Class Train : भारतीय रेलवे ने नए साल की शुरुआत में यात्रियों के लिए खास तोहफा तैयार किया है। देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर क्लास’ ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 15-20 दिनों के भीतर कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलने वाली इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो चुका है और अब बस उद्घाटन का इंतजार है। जनवरी के तीसरे हफ्ते में शुभारंभ…
न्यूयॉर्क (वीकैंड रिपोर्ट): Zohran Mamdani New York Mayor : अमेरिका में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता जोहरान ममदानी ने गुरुवार सुबह न्यूयॉर्क शहर के 112वें मेयर के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। नवंबर 2025 के चुनाव में जीत दर्ज कर ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने थे और नए साल के अवसर पर उन्होंने आधिकारिक रूप से पदभार संभाल लिया। शपथ ग्रहण समारोह निजी और सादे तरीके से आयोजित किया गया, जबकि शाम को एक सार्वजनिक समारोह आयोजित किया जाएगा। अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब न्यूयॉर्क के किसी मेयर ने कुरान पर हाथ रखकर शपथ…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Gold Silver Price : नए साल की शुरुआत के साथ ही सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,37,400 प्रति 10 ग्राम रह गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,27,780 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। वहीं चांदी की कीमत ₹2,38,000 प्रति किलो रही। इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,37,600 था, यानी आज इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली है। Gold Silver Price : वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर 10 ग्राम सोना ₹1,35,223 पर कारोबार करता नजर…
Today Horoscope for 2 January 2026 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आय से जुड़े मामलों में संतोष मिलेगा। दोस्तों का सहयोग किसी जरूरी काम को पूरा कराने में मददगार साबित होगा। आज आप आसपास के लोगों के साथ सहानुभूति और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखेंगे, जिससे आपके संबंध और मजबूत होंगे। विशेष रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन खास रहने वाला है और करियर से जुड़ी कोई अच्छी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab weather update : पंजाब में नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। साल के पहले दिन राज्य के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। तड़के से हो रही बारिश के चलते लोगों को घने कोहरे और शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोग घरों में रहने को मजबूर नजर आ रहे हैं। जालंधर और चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में लगातार बारिश हो…
