चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण दिन में तेज धूप और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में नमी होने के बावजूद बारिश की कमी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर देते हुए 11 और 12 जुलाई को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Fraud Salon Employee : जालंधर के बस्तियां क्षेत्र स्थित राजा गार्डन रोड पर संचालित एक ब्यूटी सैलून में कार्यरत तीन कर्मचारियोंमानसी, स्नेहा और नेहा पर कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता का कहना है कि उसने कथित वित्तीय हेराफेरी से जुड़े अकाउंट स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग कई बार की, लेकिन संबंधित कर्मचारियों की ओर से अब तक कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं…
टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Cooler Cooling Tips : जून और जुलाई में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाता है। तेज गर्मी की जगह हवा में नमी बढ़ने लगती है, जिससे एयर कूलर पहले जैसी ठंडी हवा नहीं दे पाता। कई लोग इसे कूलर की खराबी समझ लेते हैं, जबकि असली वजह अक्सर कमरे में बढ़ी हुई नमी और खराब एयर सर्कुलेशन होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, एयर कूलर इवैपोरेटिव कूलिंग (Evaporative Cooling) तकनीक पर काम करता है। इसमें बाहर की अपेक्षाकृत सूखी हवा पानी से भीगे कूलिंग पैड से होकर गुजरती है और ठंडी…
रायगढ़ (महाराष्ट्र) (वीकैंड रिपोर्ट)- LPG Cylinder Flood : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से मानसून के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ जैसे हालात के कारण करीब 3,000 एलपीजी गैस सिलेंडर नदी में बह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में सिलेंडर तेज बहाव के साथ नदी में तैरते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका स्थित चावणे इलाके में हुई। यहां HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट के पास पातालगंगा नदी का…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- School Holiday : देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई राज्यों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश, जलभराव और खराब मौसम के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कई राज्यों के जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Dental Check-up Camp : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं प्रबंधित दिशा-एन इनीशिएटिव के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने विद्यार्थियों में ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते दाँतों की देखभाल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपनी सभी पाँच ब्रांचों—ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड—में निःशुल्क दंत जाँच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का संचालन अनुभवी दंत विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया। ग्रीन मॉडल टाउन कैंपस में डॉ. हरमनजीत चहल और डॉ. हरनूर सेखों ने विद्यार्थियों की दाँतों जाँच की। लोहारां व कपूरथला…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Vardaan Hospital Firing : जालंधर पुलिस ने वरदान अस्पताल के बाहर हुई चर्चित फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कथित मुख्य शूटर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के अनुसार, सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में आने वाला है। सूचना के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab SIR Voter List : पंजाब में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान यदि किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट से हट जाता है, तो उसे राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है। खासतौर पर दो ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें पंजाब का वोटर कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। वहीं सात अन्य योजनाओं में इसे पहचान और स्थायी निवास के वैकल्पिक प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है। जानकारी के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का नाम SIR प्रक्रिया के दौरान वोटर सूची से हट जाता है, तो वह मुख्यमंत्री…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Maa Baglamukhi Dham Jalandhar : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान बलविंदर कुमार से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध माँ बगलामुखी धाम में आयोजित दिव्य हवन यज्ञ के दौरान पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ की पावन अग्नि और माँ बगलामुखी की भक्ति से भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर धाम के पीठ उपासक नवजीत भारद्वाज ने अपने…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 10 July Rashifal 2026 : हिंदू धर्म में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का विशेष महत्व माना जाता है। 10 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन नई योजनाओं, जिम्मेदारियों और मेहनत का फल पाने के संकेत दे रहा है। पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी है। चंद्रमा का मकर राशि में गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा। करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। कुछ राशियों को धन लाभ और सफलता के योग हैं, जबकि कुछ लोगों को धैर्य और सोच-समझकर…
