नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Trains cancelled……अगर आप दिल्ली जाना चाहते हैं आपको ट्रेन चार्ट देखना होगा क्योंकि कुछ ट्रेनें निरस्त और डाइवर्ट कर दी गई हैं। दरअसल आगरा रेल मंडल में मथुरा स्थित वृंदावन-अझई के बीच बुधवार की रात तकरीबन 8:18 बजे मालगाड़ी के पटरी से उतरने से आगरा-दिल्ली रूट बाधित हो गया। आगरा रेल मंडल में मथुरा में वृंदावन और अझई के बीच शाम करीब साढे़ 8 बजे कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। गाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे हैं और कोयला ट्रैक पर फैल गया है। लाइन सप्लाई वाले खंभे भी टूट गए…
Author: Vandna Verma
लेबनान ( वीकैंड रिपोर्ट)- Blast in lebnon… लेबनान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पेजर, वॉकी-टॉकी के बाद अब सोलर सिस्टम में धमाके हुए हैं। 2 दिन में धमाकों के तीन पैटर्न में 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3500 से ज्यादा घायल हैं। लेबनान में ईरान के समर्थन वाले हिजबुल्लाह संगठन के लड़ाके इजराइली हैकिंग से बचने के लिए मोबाइल फोन की जगह पेजर और वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, राजधानी बेरूत में बड़ी संख्या में घरों पर सोलर सिस्टम लगे हुए हैं। Blast in lebnon… हिजबुल्लाह मरने वालों की जितनी संख्या बता रहा है…
जालंधर (प्रदीप वर्मा)- Five Policemen suspend…जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों में तैनात पांच अधिकारियों को कर्तव्य में गंभीर चूक के कारण निलंबित कर दिया है। यह सख्त कदम बार-बार की गई सार्वजनिक शिकायतों के बाद उठाया गया है, जिसमें पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने की बात सामने आई थी। विशेष रूप से अलावलपुर चौकी के अधिकार क्षेत्र में यह शिकायतें प्रमुख थीं। निलंबित किए गए अधिकारियों में एएसआई अवतार सिंह, कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह, वरिष्ठ कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, कांस्टेबल आर्यनप्रीत सिंह, और एएसआई/एलआर जसविंदर सिंह शामिल हैं, जो जिले के विभिन्न पुलिस थानों में तैनात थे। प्रेस को…
Today Horoscope for 19 September 2024 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको शीघ्रता कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में आपकी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। आपके कुछ बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी सकती हैं, धन संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। आपको यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही थी, जिसे आप नजरअंदाज कर रहे थे, तो वह बढ़ेगी। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Congress complaint to police againts BJP… लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा और सहयोगी दल के नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से शिकायत की। कांग्रेस नेता अजय माकन ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत 4 नेताओं की शिकायत की। Congress complaint to police againts BJP… कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और महासचिव अजय माकन ने तुगलक रोड पुलिस थाने के प्रभारी को शिकायत दी। उन्होंने भाजपा नेताओं तरविंदर सिंह मारवाह, केंद्रीय मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू, यूपी के मंत्री…
गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट): Sister killed her brother… दीनानगर के गांव रंजीत बाग में एक बहन ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। आरोपी का कहना है कि मृतक उस पर गलत नजर रखता था वहीं इस वारदात की वजह अवैध संबंध को बताया जा रहा है। दरअसल मृतक के पिता रमेश लाल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी गई। Sister killed her brother… जांच के दौरान पता चला कि मृतक रोहित कुमार के चाचा सलविंदर कुमार की लड़की प्रिया ने अपने आशिक बोबी निवासी घरोटिया के साथ…
बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट)- Fire breaks out in a factory in Bathinda… यहां डबवाली रोड पर गांव गहिरी बुट्टर में गद्दा फैक्टरी हेरिटेज इडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने का कारण बिजली की स्पार्किंग बताया जाता है। Fire breaks out in a factory in Bathinda… लेकिन इस सपार्किंग से लगी आग से जहां फैक्ट्री के तीन शेड जलकर सवाहा हो गए, वहीं दो ट्रक भी जल गए। आग पर काबू पाने के लिए बठिंडा…
मल्लांवाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Youth Dies in Punjab… पंजाब में नशे युवाओं की जिंदगी खत्म करने पर तुला हुआ है। हर रोज कोई न कोई पंजाबी नाैजवान नशे की भेंट चढ़ रहा है। Youth Dies in Punjab… थाना मल्लांवाला के नजदीक गांव आलेवाला में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन लगाने से एक युवक की मौत होने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलेवाला निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि मेरे बेटे गुरजीत सिंह (22) को गांव के कुछ नशा बेचने वालों ने नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे मेरा बेटा नशे का आदी हो गया. आज मेरे बेटे गुरजीत सिंह…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- House collapse in Delhi… दिल्ली के मध्य क्षेत्र स्थित बापा नगर में एक मकान बुधवार सुबह ढह गया जिससे इसके मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, बापा नगर इलाके में सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर मकान ढहने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि इसके मलबे में मकान में रहने वाले कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। House collapse in Delhi…उन्होंने बताया कि दिल्ली…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): NPS Vatsalya Plan… वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को ‘एनपीएस वात्सल्य’ योजना की शुरुआत करेंगी। इसके साथ ही वह एनपीएस वात्सल्य की सदस्यता के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत करेंगी। NPS Vatsalya Plan… बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करते समय बच्चों के लिए नई पेंशन योजना ‘वात्सल्य’शुरू करने की घोषणा की थी। एनपीएस वात्सल्य फ्लेक्सिबल कंट्रीब्यूशन और इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मुहैया कराती है, जिससे बच्चे के परिजन उसके नाम पर सालाना न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं जबकि…
