भुलत्थ (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest in Bhulatth… उपमंडल के शहर भुलत्थ के अधीन पड़ते मंडी चौक बजाजा में धान की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने बीती रात भुलत्थ-भोगपुर मुख्य मार्ग पर घंटों धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। इसमें हलका विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पहुंचकर किसानों के हक में आवाज बुलंद की। दोआबा किसान संघर्ष कमेटी और दोआबा किसान कल्याण कमेटी के नेतृत्व में आयोजित धरने के दौरान यातायात जाम हो गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। धरना को संबोधित करते हुए किसानों ने आरोप लगाया कि 17 प्रतिशत नमी वाले धान को…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Conspiracy to cause a major train accident in the country… देश में बड़ा ट्रेन हादसा करने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। साजिश को अंजाम देने के लिए पटरी को बीच में से काटा गया। असामाजिक तत्वों ने छपरा और बलिया के बीच में ट्रेन की पटरी को काटकर अलग कर दिया है। कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्द भेदी एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। Conspiracy to cause a major train accident in the country… हालांकि, समय रहते इस हादसे को टाल दिया गया है। कोलकाता-गाजीपुर सीटी शब्दभेदी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की…
चंडीगड़ (वीकैंड रिपोर्ट)- AQI recorded 341 in Chandigarh… पंजाब में पराली जलाने के कारण चंडीगढ़ की हवा जहरीली हो गई है। हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालात दिल्ली से भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं। सोमवार सुबह 5 बजे चंडीगढ़ का AQI 341 दर्ज किया गया। वैसे तो पंजाब के तमाम शहरों की हवा भी प्रदूषित है, लेकिन मंडी गोबिंदगढ़ की हालत सबसे खराब है। यहां एक्यूआई 270 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड भी बढ़ने लगी है. 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में…
फाजिल्का (वीकैंड रिपोर्ट)- फाजिल्का-फिरोजपुर स्थित गांव खाईफेमीकी (हसन टुट) में डोली विदाई समय किसी ने पिस्तौल से गोली दाग दी, जो दुल्हन के सिर को छू कर गुजर गई, दुल्हन बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई। जख्मी हालत में दुल्हन को फिरोजपुर के किसी निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं इस मामले दुल्हन के भाई और मैरिज पैलेस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि फिरोजपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक नवविवाहित लड़की गोली लगने से घायल हो गई।…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Pakistani don threatens Mithun Chakraborty… पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने दुबई से कोलकाता से BJP नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकाया है। साथ ही माफी मांगने की नसीहत दी है और कहा है कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें पछताना पड़ सकता है। उसके दो वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह धमकी दे रहा है और मिथुन चक्रवर्ती के बयान पर अपनी डायलॉग बाजी कर रहा है। गौरतलब है कि बीते महीने मिथुन चक्रवर्ती ने उत्तर 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था और इसके…
राजासांसी (वीकैंड रिपोर्ट)- Flights departing and arriving from Amritsar Airport are late… घनी धुंध और माैसम खराब होने के कारण अमृतसर के श्री रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे राजासांसी में पहुंचने एवं रवाना होने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। यह असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स दोनों पर पड़ा है। सुबह 7.55 पर मुंबई से अमृतसर पहुंचने वाली एयर विस्तारा की फ्लाइट रद्द हो गई है एवं दोहा, दुबई, शारजाह, बर्मिंघम एवं दिल्ली से यहां पहुंचने वाली सभी फ्लाइट्स लेट हैं। Flights departing and arriving from Amritsar Airport are late… वहीं, चडीगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब आधी रात के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Tulsi Vivah… कल तुलसी विवाह है। तुलसी विवाह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इसे देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह 12 नवंबर को हैं। इस साल तुलसी विवाह पर सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग व हर्षण योग समेत कई शुभ संयोग बन रहे हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से तुलसी माता व भगवान शालिग्राम विवाह कराने से जीवन में आर्थिक संपन्नता व बरकत का आगमन होता है। शास्त्रों के अनुसार, तुलसी विवाह कराने से व्यक्ति को कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है। 12 नवंबर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Gautam Gambhir big statement about Team India… आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने टीम की तैयारी और कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर भी बातचीत की। रोहित के पहला टेस्ट नहीं खेलने पर कप्तान कौन होगा? इस सवाल के जवाब में गंभीर ने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह उप-कप्तान हैं। अगर रोहित चूक जाते हैं, तो बुमराह कप्तान होंगे।’ Gautam Gambhir big statement about Team India… गंभीर ने कहा कि केएल राहुल शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह…
पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट)- Arvind Kejriwal troubles increased… सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजकर माफी मांगने के लिए कहा है। रंधावा ने यह नोटिस केजरीवाल द्वारा डेरा बाबा नानक में चुनावी रैैली के दाैरान रंधावा को बेईमान कहने पर भिजवाया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को कहा कि दिल्ली शराब घोटाले में आप जेल गए थे, अब आप जमानत पर बाहर होकर मुझे बेईमान बता रहे हो। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगर आप माफी नहीं मांगेंगे तो वह केजरीवाल के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मानहानि केस दायर करेंगे।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Justice Sanjeev Khanna became the Chief Justice of the country… जस्टिस संजीव खन्ना आज देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जस्टिस खन्ना ने रविवार को सेवानिवृत्त हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की जगह ली। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा। Justice Sanjeev Khanna became the Chief Justice of the country… जस्टिस खन्ना चुनावी बॉन्ड योजना खत्म करने और अनुच्छेद 370 निरस्त करने जैसे ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं। दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवार से तालुक रखने…
