कोलंबाे (वीकैंड रिपोर्ट) – President of Sri Lanka … श्रीलंका में 56 साल के मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। आज उन्होंने पद की शपथ ली। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक्स कहा। श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव में एक वामपंथी नेता की जीत से चीन बेहद खुश हो रहा है। चीनी एक्सपर्ट्स अभी से खुशी से उछल रहे हैं और कह रहे हैं कि दिसानायके के सत्ता में आने से भारत पर श्रीलंका की निर्भरता कम होगी। यह देश में आर्थिक संकट के कारण 2022 में हुए व्यापक जन आंदोलन…
Author: Vandna Verma
बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट) – Train Accident… बठिंडा में बठिंडा-दिल्ली रेलवे ट्रैक से लोहे का भारी मात्रा में सरिया बरामद किया गया। सरकारी रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी शविंदर कुमार ने कहा कि जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है। बठिंडा के बंगी नगर में रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। Train Accident… यहां पर ऐसी कई घटनाएं पहले भी दर्ज हो चुकी हैं। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को मौके का मुआयना करने के बाद पता चला कि रेल लाइनों…
न्यूयॉर्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Modi In America……प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का बहुत महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज अवसरों की भूमि है। मोदी ने न्यूयॉर्क में हजारों भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए कहा, “इस कठिन चुनाव प्रक्रिया, इस लंबी चुनाव व्यवस्था से गुजरने के बाद, भारत में (इस वर्ष) कुछ अभूतपूर्व हुआ। क्या हुआ…“अबकी बार मोदी सरकार।” Modi In America…उन्होंने कहा, “60 साल में पहली बार भारत के लोगों ने ऐसा जनादेश दिया है जिसका बहुत महत्व है। अपने तीसरे…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Monsoon In Punjab… पंजाब में इस बार उम्मीद से कम बारिश हुई है। मानसून भी पंजाब से रूठा रहा। इस बीच आज मानसून की विदाई हो रही है। खबरें हैं कि सोमवार से मॉनसून की वापसी गुजरात से शुरू हो सकती है। IMD यानी मौसम विज्ञान विभाग ने भी संकेत दिए हैं कि 23 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान और कच्छ से दक्षिण पश्चिम मॉनसून के वापसी शुरू होने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही हैं। Monsoon In Punjab… आम तौर पर 17 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होती है लेकिन इस बार इसमें काफी देरी…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Sensex Market… शेयर बाजार में कामकाजी सप्ताह का आज पहला दिन है इसलिए निवेशकों को काफी उम्मीदें हैं। आडस एशियाई बाजारों में बढ़त के बाद, भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सोमवार को हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान भारती एयरटेल, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक में छलांग के कारण घरेलू इंडेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। सुबह 9:18 बजे बीएसई सेंसेक्स 287 अंक या 0.34% बढ़कर 84,831 पर कारोबार करता दिखा। Sensex Market… वहीं निफ्टी50 100 अंक या 0.39% बढ़कर 25,891 पर कारोबार करता दिखा। इस ऑल टाइम हाई मार्केट में निफ्टी प्रॉफिट बुकिंग के दबाव…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Child pornography… देश की शीर्ष अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी को डाउनलोड करना या देखना POCSO अधिनियम के तहत अपराध है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने यह फैसला सुनाया।HC ने कहा था कि अगर कोई चाइल्ड पोर्नोग्राफी डाउनलोड करता है और देखता है तो यह अपराध नहीं, जब तक कि उसकी नीयत इस मटेरियल को प्रसारित करने की ना हो। Child pornography… जस्टिस जेबी पादरीवाला ने अपने फैसले में संसद को भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि चाइल्ड…
सुल्तानपुर (वीकैंड रिपोर्ट): UP encounter… सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार में 28 अगस्त को हुई ज्वैलरी शॉप डकैती कांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस मामले में अब तक कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। UP encounter… सुल्तानपुर डकैती के आरोपी अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी के साथ लखनऊ की एसटीएफ की टीम की मुठभेड़ उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में उन्नाव-रायबरेली हाईवे से पांच सौ मीटर दूर अचलगंज-कोल्हुआ मार्ग पर सोमवार सुबह हुई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा भागने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- मान कैबिनेट में आज फेरबदल होने वाला है और इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि मौजूदा मंत्रिमंडल से कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और बलकार सिंह को हटा दिया गया है। इन मंत्रियों के इस्तीफे भी शपथ समारोह से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के पास पहुंच चुके हैं। संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह मंत्रिमंडल में नए चेहरे के साथ चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Kheda Vatan Punjab Diyan 2024 : ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2024’ के तहत आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय टूर्नामेंट के पांचवें दिन फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, लॉन टेनिस, सॉफ्टबॉल और गतका खेलों के खेल मुकाबले करवाए गए। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने आज की खेल प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि बैडमिंटन अंडर-14 लड़कों की सिगंल खेल प्रतियोगिता में उधव ने जसवंत सिंह को तथा जयांश सिकंद ने वियान जैन को हराया जबकि अंश शर्मा ने साहिबजीत सिंह को हराया। इसी प्रकार, अंडर-17 लड़कों के सिंगल मुकाबले में तोशन…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Psychology Lab Inaugurated : डीएवी कॉलेज जालंधर में अत्याधुनिक मनोविज्ञान लैब का औपचारिक उद्घाटन प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया। उप-प्राचार्य प्रो. अर्चना ओबरॉय ने रिबन काटकर लैब को कॉलेज के विद्यार्थियों को समर्पित किया। उद्घाटन समारोह में डॉ. दिनेश अरोड़ा ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार और अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में मनोविज्ञान लैब स्थापित करना प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार की पहल और विजन था। मनोविज्ञान लैब की स्थापना मनोविज्ञान के वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में एक कदम साबित होगी, जिसका वास्तव में मनोविज्ञान के…
