Punjab’s development works and pro-people efforts displayed in tableaux on Republic Day जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Republic Day 2025 : 76वें गणतंत्र दिवस मौके स्थानीय गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में करवाए गए ज़िला स्तरीय समागम, जिसमें कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए, दौरान विभागों द्वारा पंजाब सरकार की अलग- अलग भलाई स्कीमों, विकास कार्यों और लोक समर्थकी प्रयासों को दिखाती 10 झांकिया निकाली गई। पी.एस.पी.सी.एल.की झांकी रही पहले स्थान पर, 11000 रुपए के इनाम से सम्मानित ज़िला स्तरीय समागम दौरान पंजाब स्टेट पावर निगम लिमटिड (पी.एस.पी.सी.एल.) की झांकी को सबसे बढिया घोषित करते हुए 11000 रुपए…
Author: Vandna Verma
Minister Aman Arora honored 25 sanitation workers of the Municipal Corporation जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Republic Day : 76वें गणतंत्र दिवस मौके स्थानीय गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में करवाए गए ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समागम दौरान पंजाब के नवीन एंव नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत, प्रशासकीय सुधार, रोज़गार उत्पति, कौशल विकास एंव प्रशिक्षण, प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री अमन अरोड़ा ने आज जालंधर शहर की साफ़- सफ़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले ज्वाईंट कमिश्नर मनदीप कौर और सुमनदीप कौर सहित नगर निगम के 25 सफ़ाई सैनिकों को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री से सम्मान हासिल करने वालों में ऐक्सियन राम पाल, बलजीत सिंह, अरविंद, डी.सी.एफ.ए.…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Ayushman card : Haryana में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य के 600 प्राइवेट हॉस्पिटल्स आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री इलाज बंद कर दिया है। राज्य में लगभग 1.2 करोड़ लोग इस योजना के तहत पंजीकृत हैं, जिसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2018 में प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शुरू किया था। इस योजना में रेगुलर चेकअप से लेकर सर्जरी तक सब शामिल है। इस योजना का लाभ 2.5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार और…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट)- UCC in Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। उत्तराखंड भारत का पहला राज्य होगा, जहां यह कानून प्रभावी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, यूसीसी लागू करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इनमें अधिनियम की नियमावली को मंजूरी और अधिकारियों की ट्रेनिंग शामिल है। उत्तराखंड यूसीसी विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप और इनसे संबंधित अन्य विषयों को रेगुलेट करेगा। यूसीसी में सभी धर्मों में पुरुषों और महिलाओं के लिए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Education News : देश में इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई मेन 2025 का आगाज हो चुका है। जेईई की परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी। जेईई मेन में दो पेपर होते हैं- पेपर 1 (बीई या बीटेक) और पेपर 2 (बी आर्क और बी प्लानिंग)। जेईई मेन पेपर 1 की परीक्षा 22, 23 और 24 जनवरी को दोनों शिफ्टों में ली जा चुकी हैं। लेटेस्ट अपडेट है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड 28, 29 और 30 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए जारी किया है, साथ…
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- Prayagraj MahaKumbh प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में आज धर्म संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र में सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए सनातन बोर्ड के गठन पर औपचारिक रूप से मुहर लगाई जाएगी। यह ऐतिहासिक निर्णय सनातन धर्म को एक संगठित और संरक्षित स्वरूप प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने आज धर्म संसद बुलाई है। जो कुछ देर में शुरू होने वाली है। ये धर्म संसद सेक्टर 17 में कथा वाचक देवकीनंदन…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : अमृतसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति शरारती तत्व द्वारा तोड़े जाने का मामला गरमा गया है। आरोपी को बेशक गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन लोगों में रोष पनप गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अमृतसर में बीआर आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस घटना के लिए किसी को माफ नहीं किया जाएगा। सीएम मान ने इस बात पर जोर दिया कि यह घटना बेहद निंदनीय है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।…
पुणे (वीकैंड रिपोर्ट)- National News : महाराष्ट्र के पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से पहली मौत की बात सामने आई है। ये मौत सोलापुर में हुई। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 26 जनवरी तक GBS के 101 एक्टिव मरीज हैं। इसमें पुणे से 81 मरीज, पिंपरी चिंचवाड़ से 14 और 6 मरीज अन्य जिलों से हैं। इनमें 68 मेल और 33 फीमेल मरीज हैं। पुणे में 16 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। पुणे में 9 जनवरी को अस्पताल में भर्ती मरीज GBS पॉजिटिव आया था, ये पहला केस था। अब पुणे में एक्टिव केसों की संख्या 101 हो गई है। इनमें…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत गुरुद्वारों में छापेमारी की गई है। ये कार्रवाई होमलैंड सिक्योरिटी के अधिकारी कर रहे हैं। अब गुरुद्वारों में भी अवैध अप्रवासियों की तलाश कर रहे हैं। होमलैंड सिक्योरिटी के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के गुरुद्वारों में जाकर अवैध अप्रवासियों की तलाश की। हालांकि जांच अधिकारियों की इस कार्रवाई ने सिख संगठनों को नाराज कर दिया है और उन्होंने इसे आस्था से खिलवाड़ बताया है। अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के आदेश के बाद अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग…
Sahaj of Kulhad Pizza Couple released his first song as soon as he left for the UK पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट) Kulhad Pizza Song : जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल विवादों के बीच इंग्लैंड पहुंच गया है। इसकी पुष्टि खुद सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके की। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया था और अब उन्होंने कार में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सहज अरोड़ा यहां पहुंचने के बाद अपने काम के बारे में जानकारी सांझा कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए मशहूर होने के…
