भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : मध्य प्रदेश के झाबुआ में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सीमेंट से भरा ट्रॉला ओमनी वैन पर पलट गया। वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 साल के बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भावपुरा गांव के पास कल्याणपुरा में हुआ। इनमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। Road Accident : ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक वैन में सवार सभी लोग मेघनगर तहसील के शिवगढ़ महुदा के रहने वाले थे। थांदला और मेघनगर पुलिस की…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : पंजाब पुलिस ने आज फिर बड़ा एक्शन लिया है। एक्शन के तहत एक यूटयूबर को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के डीजीपी ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने रूपनगर के गांव महालन से जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह यू-ट्यूब पर जान महल नाम का एक यू-ट्यूब चैनल चलाता है। उसका कनेक्शन PIO शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ निकला है। Punjab News : शाकिर एक आतंक-समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। उसने हरियाणा में मौजूद यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (जासूसी के लिए गिरफ्तार) और…
DAV College Jalandhar organized a special program on Biodiversity Day जालंधर, वीकेंड रिपोर्ट DAV College Jalandhar : डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम “प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास” थीम पर आधारित था, जिसे पंजाब जैव विविधता बोर्ड के सहयोग से डार्विन जूलॉजिकल सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पर्यावरण के रक्षक के रूप में प्रेरित करना था।…
Innocent Hearts students launched anti-tobacco awareness campaign जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts students : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत ‘तंबाकू’: एक धीमा ज़हर’ का संदेश देते हुए इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में लिटरेरी व इनोवेटिव क्लब के विद्यार्थियों द्वारा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य छात्रों को तंबाकू सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारियों तथा इसके उपयोग से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों ने…
Commissionerate Police Jalandhar arrested 14 fugitive criminals in a month जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने मई महीने के दौरान 14 भगोड़े अपराधियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। यह उपलब्धि जालंधर पुलिस द्वारा फरार अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पुलिस कमिश्नर जालंधर ने कहा कि पी.ओ. स्टाफ और पुलिस स्टेशन की टीमों द्वारा उन्नत निगरानी तकनीक, तकनीकी सहायता और रणनीतिक योजना की मदद…
Draws were held to provide agricultural machinery on subsidy जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : जिले में पराली के उचित प्रबंधन तथा मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए आज डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा सी.आर.एम. तथा एसएएमएएम स्कीम के तहत किसानों तथा कस्टम हायरिंग सेंटरों को सब्सिडी पर कृषि मशीनरी उपलब्ध करवाने के लिए ड्रा निकाले गए। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में डिप्टी कमिश्नर ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह सहित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिले में पराली के उचित प्रबंधन के लिए मशीनें…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने योजनाबद्ध और दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य में नई और प्रगतिशील भूमि पूलिंग नीति लाने को मंजूरी दे दी। इस संबंध में निर्णय आज मुख्य मंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी निवास पर हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नई नीति का उद्देश्य भूमि मालिकों, प्रोमोटरों और कंपनियों को विकास प्रक्रिया में भागीदार के रूप में शामिल करना और भूमि मालिकों की भूमि पूलिंग में रुचि बढ़ाना है। इस संशोधित योजना…
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- IPL final : आईपीएल 2025 का फाइनल मैच आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जाना है। यह दोनों ही टीमों ने अभी तक एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। IPL final : आरसीबी वर्सेस पीबीकेएस मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। RCB vs PBKS फाइनल के जरिए IPL को एक नया चैंपियन मिलेगा। बीते 17 सीजन में यह दोनों टीमें…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – 47 poisonous snakes and five turtles recovered : कस्टम की जांच में एक भारतीय यात्री से अधिकारियों ने 47 विषैले सांप और पांच कछुए बरामद किए। यात्री के पास से सांप बरामद होने पर सुरक्षा स्टॉफ भी डर गया। बताया जा रहा है कि जिस यात्री से जहरीले सांप बरामद हुए वो थाईलैंड गया था, उसने भारत आने के लिए बैंकांक से फ्लाइट ली थी। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भारतीय नागरिक है, जो थाईलैंड घूमने के लिए गया था और वापस लौट रहा था, वह इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप क्यों…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- भक्ति संगीत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में 10 वर्षीय गायक मास्टर आदित्य जी नायर ने श्री गणपति अथर्वशीर्ष के अपने शक्तिशाली और मधुर संस्कृत गायन के साथ इतिहास रच दिया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्हें इस प्रतिष्ठित वैदिक मंत्र को उसके मूल संस्कृत रूप में प्रस्तुत करने और संयोजित करने वाले विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र के गायक के रूप में स्थापित करती है। आदित्य का प्रदर्शन भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं के लिए एक श्रद्धांजलि और युवा दिमाग की असाधारण क्षमताओं का प्रमाण है। आदित्य ने कहा, “मुझे याद है कि मेरे दिवंगत दादा…
