Red alert issued in Pathankot too, administration got the markets closed पंजाब (वीकैंड रिपोर्ट) Pathankot too markets closed : पंजाब के पठानकोट में भी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पठानकोट एयरबेस से लगातार सायरन बजने की आवाजे आ रही हैं, यहां 45 मिनट से धमाकों के साथ फायरिंग भी हो रही है। प्रशासन द्वारा बाजार बंद करवा दिए गए है, वहीं लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। उधर, सुबह करीब 8 बजे बरनाला शहर में जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिससे शहर में भय का माहौल बन गया और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज…
Author: Vandna Verma
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट)- Order to close markets in Kapurthala and Phagwara : जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार आज शनिवार को कपूरथला और फगवाड़ा शहरों में तुरंत प्रभाव से बाजार बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा जिले में मॉल और ऊंची व्यावसायिक इमारतों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को केवल आवश्यक कार्य हेतु ही घर से बाहर निकलना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि अफवाहों पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए और इस स्थिति में घबराने की कोई जरूरत नहीं…
दसूहा (होशियारपुर) (वीकैंड रिपोर्ट)- Red alert in Dasuya : डी.एस.पी. बलविंदर सिंह ने बताया कि दसूहा में रेड अलर्ट जारी किया गया है, इस मौके पर दसूहा के लोग प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करें और अपने घरों से बाहर न निकलें। कुछ समय पहले अबोहर से सटे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के कुछ सीमावर्ती इलाकों में जोरदार धमाके हुए। Red alert in Dasuya : मजीठा के निकटवर्ती गांव उदोके में ड्रोन दुर्घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस संबंध में एकत्रित लोगों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे मजीठा हलके के उदोके और आनंद…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – India Pak Tension : पाकिस्तान जहां भारत में रिहायशी क्षेत्रों में ड्रोन अटैक कर रहा है वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स नष्ट कर दिया है। इन्हीं जगहों से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर कोशिशें की जा रही थीं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में कम से कम चार एयरबेसों को भारतीय हमलों का निशाना बनाया गया। भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की नूर खान एयरबेस, मुरीदके एयरबेस और शोरकोट एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचा है। India Pak Tension : सूत्रों का कहना है कि…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Blast In Jalandhar – शुक्रवार रात-शनिवार सुबह कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। बताया जाता है कि गांव नाहलां और बस्ती शेख पानी की टैंक के पास जोरदार आवाज सुनाई देने के बाद लोग इकट्ठा हो गए। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। जालंधर में सुबह से ही करीब 8:00 बजे से हमले की आशंका के चलते सायरन बजा है। जालंधर कैंट में रुक-रुक कर सायररन बज रहा है। जालंधर कैंट में पुलिस और सेना की ओर से लोगों को घरों…
BCCI’s big decision amid India-Pakistan tension, IPL 2025 session postponed indefinitely मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) IPL 2025 session postponed : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिखने लगा है। गंभीर होते हालात के मद्देनज़र, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सत्र को शुक्रवार, 9 मई को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। आईपीएल के 18वें संस्करण के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल गुरुवार से ही मंडरा रहे थे, जब पड़ोसी शहरों जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच…
Participation in ‘Running Punjab’ Marathon at DAV College जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) DAV College : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर की एनएसएस इकाई एवं रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम जालंधर में “युद्ध नशे के खिलाफ” अभियान के तहत जागरूकता मैराथन-रनिंग पंजाब में भाग लिया, जिसका आयोजन जिला प्रशासन जालंधर द्वारा किया गया था। इस मैराथन में रेंसी, सिमरन, वरुण, यासु, लक्ष्मी, साक्षी, सपना और कई अन्य स्वयंसेवकों ने बड़ी रुचि के साथ भाग लिया। ज़िला प्रशासन ने इस मैराथन के लिए स्वयंसेवकों को सुंदर टी-शर्ट वितरित की और स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र और पदक भी दिए। कॉलेज की…
सांबा (वीकैंड रिपोर्ट)- Infiltration plot failed in Samba, 7 terrorists killed : भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों भारी तनाव देखने को मिल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। 8 और 9 मई 2025 की दरमियानी रात को जम्मू फ्रंटियर बीएसएफ के सांबा सेक्टर में एक बड़े आतंकवादी समूह द्वारा घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। BSF ने यहां पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। Infiltration plot failed in Samba, 7 terrorists killed : शुरुआती जानकारी…
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Indian drone attack on Okara Army Cantonment in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा आर्मी कैंट पर भारत ने ड्रोन अटैक किया है। यह अटैक आज सुबह ही किया गया, जिसकी पुष्टि की गई है। वैसे पाकिस्तान ने जितने भी वार किए, उन सभी को भारत ने नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की ओर हमला करने आए पाकिस्तान ड्रोनों का तो भारतीय सेना ने कब्रिस्तान बना दिया। पाकिस्तान के 50 ड्रोन, 8 मिसाइल और 4 लड़ाकू विमानों को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया। Indian drone attack on Okara Army Cantonment in Pakistan: सूत्रों के मुताबिक,…
‘World Red Cross Day’ celebrated at Innocent Hearts जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) World Red Cross Day : इनोसेंट हार्ट्स के सभी पांच स्कूलों में ‘हेल्थ एंड वेलनेस क्लब’ के एंबेसडर्स द्वारा ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ मनाया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के मन में समाज-सेवा की भावना को जागृत करना था। इस अवसर पर बच्चों से एक फर्स्ट एड किट तैयार करवाई गई, जिसमें कैंची, पतली पट्टियाँ, चिपकने वाली टेप, थर्मामीटर, त्रिकोणीय पट्टी आदि सभी प्राथमिक चिकित्सा सामग्री थी और उन्हें यह भी बताया गया कि जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग कैसे करना है। इस अवसर पर स्पोर्ट्स टीम ने छात्रों को…
