अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) – IPL News : आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने वो कारनामा किया जो इससे पहले आईपीएल के इतिहास में किसी ने नहीं किया था। 11 साल बाद पंजाब किंग्स की टीम फाइनल में पहुंची है, जहां उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। IPL News : श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान आईपीएल में एक ऐसा अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है, जिसके आसपास भी कोई नहीं…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Corona In Delhi : दिल्ली में 22 साल की युवती की कोरोना से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसे टीबी लंग्स डिजीज और रेस्पाइरेटरी ट्रैक इंफेक्शन भी था। पिछले 24 घंटे में देश चार मौतें हुई हैं। इनमें दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल शामिल हैं। महाराष्ट्र में कोविड 19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। Corona In Delhi : स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कल भी राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए। इनमें से 22 मामले मुंबई से, 25 पुणे से, 9 ठाणे से, 6…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : अमेरिका के कोलोराडो के बोल्डर में यहूदी लोगों पर आग के बम फेंके गए और साथ ही ‘फ्री फलस्तीन’ ‘Free (Palestine) ‘के नारे लगाए गए। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने इसे ‘लक्षित आतंकी हमला’ करार दिया है। एफबीआई ने बताया कि 67 से 88 साल के छह लोग इस हमले में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। International News : पुलिस के मुताबिक, ये हमला उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग इजरायली बंधकों के समर्थन में एक मार्च निकाल रहे थे।…
BJP opens its cards for by-election: Know who got the ticket लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Ludhiana West Bye election : पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपना उम्मीदवार तय कर लिया है. काफी विचार विमर्श के बाद बीजेपी ने जीवन गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है. जीवन गुप्ता बीजेपी पंजाब के पूर्व महासचिव हैं और फिलहाल बीजेपी पंजाब के कोर ग्रुप सदस्य भी हैं। जीवन गुप्ता बीजेपी पंजाब के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनका नाम पहले भी लुधियाना पश्चिम सीट से संभावित उम्मीदवारों में…
It is necessary to seek refuge in God for happiness and peace – Navjeet Bhardwaj जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Religious News : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में श्री शनिदेव महाराज जी के निमित्त सप्ताहिक सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ के उपरांत आए हुए श्रद्धालुओं को प्रवचनों से निहाल किया। उन्होंने कहा…
Victor Mini Punjab State Ranking Badminton Tournament begins in Jalandhar जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Badminton Tournament in Jalandhar : विक्टर मिनी पंजाब स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत आज रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम, जालंधर में जोश और उत्साह के साथ हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन जालंधर के मेयर श्री वनीत धी़र ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए श्री धी़र ने कहा कि “बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका होती है। ये न केवल शारीरिक मजबूती और समन्वय विकसित करते हैं, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा, खेलों से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Blackout in Punjab : पंजाब के कई शहरों में आज शाम ब्लैक आउट होगा और लोगों को सहयोग की अपील की गई है। लुधियाना में इमरजैंसी तैयारियों को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 31 मई को रात 8 से 8.15 बजे तक यानी 15 मिनट तक पूरी तरह से ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की जाएगी। डीसी हिमांशु जैन ने बताया की जिले के 18 गांवों सहित राजगुरु नगर एरिया में मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान रात 8 बजे बिजली विभाग संबंधित एरिया की बिजली सप्लाई अस्थायी तौर पर काट देगा और 15 मिनट की इस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- CBSE board changed its rules : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। CBSE का कहना है कि जिन छात्रों ने क्लास 10 में बेसिक मैथमेटिक्स (कोड 241) पढ़ी थी, वे क्लास 11 में स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स (कोड 041) ले सकते हैं। यह नियम 2025-26 के सेशन से लागू करने की तैयारी की जा रही है। CBSE board changed its rules : दरअसल, कोरोना महामारी के समय CBSE ने यह छूट दी थी। बाद में इसे आगे भी जारी रखा गया। सीबीएसई के नए फैसले से उन स्टूडेंट्स को फायदा…
हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Miss World pageant : हैदराबाद में आयोजित हो रहे 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आज हाईटेक एग्जीबिशन सेंटर में होगा। इस फिनाले को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस ग्रैंड फिनाले को मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले और प्रसिद्ध भारतीय होस्ट सचिन कुंभार होस्ट करेंगे। इस बार भारत की ओर से कोटा की नंदिनी गुप्ता इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। मिस वर्ल्ड 2025 के फिनाले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता ईशान खट्टर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। इसके अलावा मिस वर्ल्ड 2017 और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Health Tips : अगर आप लाैंग खाते हैं इसके कई लाभ हैं। लौंग में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो सेहत और शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। रात को सोने से पहले एक लौंग को पानी में उबालकर पीना सेहत के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। रात में मुंह में लौंग डालकर सोने के फायदे -लौंग आपके शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम (digestive enzyme) को उत्तेजित करती है, जिससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होती है। यह गैस्ट्रिक चिड़चिड़ापन, अपच और मतली में जैसी समस्या से निजात दिला सकती है।…
