नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather Alert : कई राज्यों में माैसम ने करवट ली है औऱ बारिश के कारण कई राज्यों में जलसैलाब उमड़ा है। जम्मू में रातभर हुई बारिश के कारण जम्मू की तवी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है। तवी नदी की तेज धारा के बीच एक शख्स फंस गया है, जिसको रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएएफ की टीम शख्स को बचाने की कोशिश में लगी है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर में अधिकतर…
Author: Vandna Verma
लाहाैर (वीकैंड रिपोर्ट) – International News : पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि वजीरिस्तान के सरगोधा में मेजर मोइज अब्बास शाह नाम का अफसर टीटीपी के हमले में मारा गया है। मेजर मोइज अब्बास शाह वही ऑफिसर है जिसने 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के दौरान भारत के एयरफोर्स अधिकारी विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक मेजर मोइज़ अब्बास शाह की अगुआई में पाकिस्तानी सेना दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा इलाके में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ ऑपरेशन चला रही थी, जिसकी अगुआई स्पेशल सर्विस ग्रुप के अधिकारी मेजर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Sports News : भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य में आयोजित ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में स्वर्ण पदक जीतकर एक और अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन किया है। नीरज ने तीसरे राउंड में 85.29 मीटर भाला फेंका, जिसे कोई अन्य एथलीट पार नहीं कर सका। दक्षिण अफ्रीका के डोव स्मिथ ने दूसरे राउंड में 84.12 मीटर भाला फेंका, जो 6 राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वे दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, ग्रेनेडा के पीटर एंडरसन ने अपने पहले प्रयास में 83.63 मीटर भाला फेंका और यह 6 राउंड…
अमृतसर ( वीकैंड रिपोर्ट) – Top Punjab News : वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू स्थित आवास पर बुधवार को विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी की गई। यह टीम कुछ देर पहले स. मजीठिया के घर पहुंची थी। मीडिया कर्मियों को घर में घुसने से रोका जा रहा है। बिक्रम मजीठिया के ग्रीन एवेन्यू स्थित घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी रास्ते भी बैरिकेड लगाकर बंद किए गए हैं। पता चला है कि मजीठिया घर में ही हैं। पंजाब सरकार की अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की ओर से…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Bulldozer action against drugs in Punjab : जालंधर के उपकार नगर में एक नशा तस्कर के घर पर नगर निगम और पुलिस के अधिकारी कार्रवाई करने पहुंचे। जिस नशा तस्कर के घर पर यह कार्रवाई की गई उसकी पहचान उपकार नगर निवासी कुलवंत सहोता के रूप में हुई है। कुलवंत सहोता पर नशा तस्करी के चार मामले दर्ज हैं। Bulldozer action against drugs in Punjab : पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने नशा तस्करी के आरोप में कुलवंत सहोता के घर छापेमारी की। कुलवंत सहोता के खिलाफ पहले से ही चार नशा तस्करी के मामले दर्ज…
लुधियाना, (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया लोगों का आभार जताने के लिए लुधियाना में रोड शो कर रहे हैं। यह रोड शो घुमार मंडी से शुरू होकर आरती चौक तक जाएगा, जिसका रूट आधा किलोमीटर का है। इस मौके पर बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक और नेता मौजूद हैं। इस मौके पर उनके साथ अमन अरोड़ा और लुधियाना के विधायक भी मौजूद हैं। Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जिले में मेथनॉल जैसे खतरनाक रसायनों के दुरुपयोग पर चिंता जताई गई। विशेष रूप से कूरियर सेवाओं के माध्यम से इस जहरीले पदार्थ की डिलीवरी को रोकना आवश्यक समझा गया, क्योंकि इसके ज़रिए अवैध व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है और जन स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। Jalandhar News : एक समीक्षा बैठक के दौरान, डिप्टी कमिश्नर ने सभी सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट (एस.डी.एम.) को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में मेथनॉल की बिक्री और वितरण पर कड़ी नजर रखने और इसे विनियमित…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Politics News : लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के बाद यह बहस शुरू गई है कि अब संजीव अरोड़ा के स्थान पर पंजाब से काैन राज्यसभा जाएगा। पहले अरविंद केजरीवाल के नाम की चर्चा थी लेकिन अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने से इंकार कर दिया है। इस बीच खबर आई है कि मनीष सिसोदिया को राज्यसभा भेजा जा सकता है लेकिन अगर किसी पंजाबी को ही राज्यसभा भेजे जाने की बात हुई तो फिर मनीष सिसोदिया का नाम भी मुश्किल है। लोकल लीडरशिप के स्तर पर यह मांग जोर भी पकड़ रही है। लोकल लेवल पर पार्टी के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Nasa News : भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को स्पेस में ले जाने वाले मिशन एक्सिओम-4 का प्रक्षेपण 25 जून को होगा। Axiom-4 मिशन, जो भारत, हंगरी और पोलैंड के लिए अंतरिक्ष में वापसी का प्रतीक है, पहले 25 जून को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से SpaceX के Falcon-9 रॉकेट के जरिए बुधवार को दोपहर 12:01 बजे भारतीय समयानुसार प्रक्षेपित किया जाना था। नासा के एक बयान में कहा गया कि, “NASA, Axiom Space और SpaceX ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए चौथे निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन, Axiom Mission -…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- Cricketer Rinku Singh wedding postponed : सांसद प्रिया और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी फिलहाल टल गई है। इसकी वजह है रिंकू सिंह का व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल। 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में शादी होनी थी। कुछ दिनों पहले लखनऊ में रिंकू और प्रिया की सगाई हुई थी। इसके बाद ही शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज में मेहमानों के लिए कमरे आदि भी बुक किए गए थे। अपनी सगाई में प्रिया सरोज काफी भावुक थीं और वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं थी। इसकी…
