

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather Alert : कई राज्यों में माैसम ने करवट ली है औऱ बारिश के कारण कई राज्यों में जलसैलाब उमड़ा है। जम्मू में रातभर हुई बारिश के कारण जम्मू की तवी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी उफान पर है। तवी नदी की तेज धारा के बीच एक शख्स फंस गया है, जिसको रेस्क्यू किया जा रहा है। एसडीआरएएफ की टीम शख्स को बचाने की कोशिश में लगी है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आज बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
बारिश के चलते शहर में अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। यहां पर फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोगों का उपचार चल रहा है। इसी प्रकार गुजरात के सूरत शहर में मंगलवार शाम 6 बजे तक 36 घंटे में 19 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। शहर का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। कई सोसाइटियों में पानी भर गया। लोगों को ट्रैक्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया। राज्य के कच्छ में बारिश का यलो और बाकी हिस्से में ऑरेंज अलर्ट है। अगले 7 दिन तक यही हालात बने रहेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


