अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : डीजीपी पंजाब ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक प्रमुख खुफिया एजेंसी के नेतृत्व में एक ऑपरेशन में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स मॉड्यूल और एक अंतर-राज्य नार्को-हवाला सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। Punjab News : पहले मामले में, तीन आरोपियों, जिनमें से दो हाल ही में मलेशिया से लौटे थे, को 5 आधुनिक पिस्तौल और 1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। वे पाकिस्तान और मलेशिया में संचालकों के निर्देश पर पंजाब भर में हथियारों को पहुंचाने…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar News : जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए जांलधर प्रशासन इस मानसून में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले भर में 3.5 लाख से अधिक पौधे लगाना है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमाश अग्रवाल ने बताया कि इस साल का पौधारोपण अभियाना श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की शताब्दी को शमर्पित होग, जिसमें सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों के साथ- साथ आम जनता की सक्रिया भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।15 अगस्त 2025 तक पूरा होने वाला यह अभियान जांलधर के सभी गांवों, ब्लाॅकों और शहरी वार्डीं…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विजिलेंस विभाग द्वारा भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किए गए मजीठिया को लेकर अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है, और जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया को नोटिस भेजा है। बता दे कि ये नोटिस सीएम के पीएस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से…
चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) Suicide News : पंजाब यूनिवर्सिटी में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान अमनदीप कौर (26) के रूप में हुई है। मृतका की दो दिन बाद सगाई होनी थी। उसके पिता पंजाब यूनिवर्सिटी में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। Suicide News : पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार युवती पेशे से फैशन डिजाइनर थी, उसने ट्राइसिटी स्थित एक संस्थान से एमएससी फैशन डिजाइनिंग की…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : अमृतसर में बड़ी वारदात सामने आई है। जहां एक घरेलू विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीएसपी तरसेम सिंह ने पारिवारिक झगड़े के चलते अपने ही बेटे, बहू और पत्नी पर दिन-दहाड़े गोलियां चला दीं। घायलो की हालत गंभीर है। पता चला है कि वचित्र सिंह की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी तरसेम सिंह को हिरासत में ले लिया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। Punjab News : जानकारी के अनुसार थाने में दोनों पक्ष अपनी बात लेकर पहुंचे थे। लेकिन अभी अपना झगड़ा…
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट) School News : जिला शिक्षा अधिकारी (सेकंडरी/एलीमेंट्री) द्वारा स्कूलों में साफ-सफाई को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं । उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों के प्रिसीपलों और स्कूल मुखियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश का मौसम है बारिश के आ जाने से हर जगह पानी खड़ा हो रहा है इसलिए आग्रह है कि किसी भी जगह पर पानी एकत्र न होने दिया जाए। ये आदेश डिप्टी कमिश्नर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत जारी किए गए हैं, जो जिले में डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से सख्ती से लागू किए जा रहे हैं। School…
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) (वीकैंड रिपोर्ट) – SAD NEWS : आज सुबह गांव रोरेवाल की 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की बिजली का करंट लगने से मौत होने का दुखद समाचार मिला है। स्थानीय सिविल अस्पताल में भावुक हुए मृतक लड़की के पिता बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी लवप्रीत कौर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कौहरियां की 12वीं कक्षा की छात्रा थी और आज सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार होते समय उसने बिजली का पंखा उठाया और उसे थोड़ा पीछे की ओर हिलाने लगी कि अचानक उसे करंट लग गया। उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल…
हांसी (हरियाणा) (वीकैंड रिपोर्ट) – Haryana News : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पायलट कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक एसआई समेत 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए। 2 को हांसी से हिसार रेफर किया गया है और एक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा गुरुवार रात करीब 2 बजे हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुआ। मंत्री रणबीर गंगवा गुरुवार को रेवाड़ी पहुंचे थे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रजापति समाज के लोगों के साथ बैठक की थी। यहां उन्होंने भिवानी में होने वाले महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के राज्य स्तरीय…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): War against drugs : पंजाब सरकार द्वारा चलाए नशा विरोधी अभियान, ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने विभिन्न मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार करने और उनके कब्जे से 5 किलो 314 ग्राम हेरोइन, 2 किलो अफीम, 1 देसी पिस्तौल (.32 बोर) और 6 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि हाल ही में क्राइम ब्रांच की एक टीम नाखां वाला बाग चौक, भारगो कैंप से दशमेश नगर…
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट)- Kedarnath Yatra temporarily halted : गौरीकुंड से 1 किलोमीटर आगे छोड़ी गधेरे में पैदल मार्ग भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते केदारनाथ धाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से रास्ते को साफ करने और दोबारा चालू करने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि कम से कम पैदल आवाजाही बहाल की जा सके। जो यात्री गौरीकुंड में फंसे हुए थे, उन्हें अब पुलिस की निगरानी में सोनप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है। मुनकटिया के पास भी मार्ग अवरुद्ध है। पहले चरण में…
